Samsung Galaxy A37 5G के लॉन्च के बाद Galaxy A36 की कीमत में हुई भारी कटौती, अब मिल रहा बस इतनी कीमत में
Samsung Galaxy A37 5G को हाल ही में लॉन्च किया गया है। इसके लॉन्च के बाद कंपनी ने पिछले Samsung Galaxy A36 5G की कीमत अब घटा दी है।
- टेक्नोलॉजी न्यूज
- 2 min read

Samsung Galaxy A37 5G को हाल ही में लॉन्च किया गया है। इसके लॉन्च के बाद कंपनी ने पिछले Samsung Galaxy A36 5G की कीमत अब घटा दी है। इससे जिन ग्राहकों के बजट में पहले Galaxy A36 5G नहीं आ रहा था, अब वो भी इस फोन को आसानी से खरीद सकते हैं।
Samsung Galaxy A36 5G अब कितने का हुआ
फ्लिपकार्ट पर Samsung Galaxy A36 के 8 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत अब घटकर 33,998 रुपये हो गई है। तो वहीं 8 जीबी रैम + 128 जीबी की कीमत अब 32,499 रुपये हो चुकी है। इसके साथ ही यहां फ्लिपकार्ट ऐक्सिस और फ्लिपकार्ट एसबीआई क्रेडिट कार्ड से ग्राहक फोन पर 1700 रुपये का बंपर डिस्काउंट पा सकते हैं। इतना ही नहीं यहां 24,000 रुपये का एक्सचेंज ऑफर भी चल रहा है जिससे ग्राहक इस फोन को काफी सस्ती कीमत में खरीद सकते हैं।
Samsung Galaxy A36 5G के फीचर्स
Samsung Galaxy A36 में Qualcomm Snapdragon 6 Gen 3 प्रोसेसर लगाया गया है। इस फोन में 6.7 इंच की स्क्रीन पर फुल एचडी + Super AMOLED डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ मिलता है।
इस फोन में ट्रिपल कैमरा सेटअप लगाया गया है जिसमें 50 MP का मेन OIS कैमरा, 8 MP का अल्ट्रा वाइड और 5 MP का मैक्रो कैमरा दिया गया है। सेल्फ़ी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 12 MP का फ्रंट कैमरा मौजूद है। Samsung Galaxy A36 में 5,000 mAh की बैटरी लगाई गई है जो 45 W की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। यह फोन Android 15 पर आधारित OneUI 7 पर काम करता है। लेकिन कंपनी इसमें 6 वर्ष तक सॉफ्टवेयर अपडेट देगी।
Advertisement
Galaxy A36 5G ब्लैक, लैवेंडर और व्हाइट कलर में आता है। इसे IP67 की रेटिंग मिली है जो फोन को पानी और धूल से सुरक्षा प्रदान करती है।