अपडेटेड 1 March 2026 at 15:14 IST
Realme Narzo Power 5G होगा भारत में इस दिन लॉन्च, मिलेगी 10,001 mAh की सबसे बड़ी बैटरी, जानिए फोन के फीचर्स
चीनी कंपनी रियलमी ने भारत में अपना नया स्मार्टफोन Realme Narzo Power 5G को लॉन्च करने का ऐलान कर दिया है। हालांकि फोन के लॉन्च से पहले ही कुछ फीचर्स एमेज़ोन पर लिस्ट कर दिए हैं
- टेक्नोलॉजी न्यूज
- 2 min read

Realme Narzo Power 5G: चीनी कंपनी रियलमी ने भारत में अपना नया स्मार्टफोन Realme Narzo Power 5G को लॉन्च करने का ऐलान कर दिया है। कंपनी 5 मार्च 2026 को दोपहर 12 बजे इस फोन को लॉन्च करने जा रही है। हालांकि फोन के लॉन्च से पहले ही कुछ फीचर्स एमेज़ोन पर लिस्ट कर दिए हैं, जिन्हें हम आपको बताने जा रहे हैं।
Realme Narzo Power 5G के फीचर्स
Realme Narzo Power 5G में कंपनी ने 10,001 mAh की बहुत बड़ी बैटरी लगाई है। कंपनी इसके साथ 80 W की फास्ट चार्जिंग और 27 W की रिवर्स चार्जिंग भी देगी। कंपनी का दावा है कि फोन एक बार फुल चार्ज करने पर 11 घंटे तक गेमर्स BGMI खेल सकते हैं। इस फोन में 144 Hz के रिफ्रेश रेट Hyper Glow 4D Curved+ डिस्प्ले मिलेगा। इस फोन में 6500 निट्स की पीक ब्राइटनेस मिलेगी।
कंपनी ने इस फोन में MediaTek Dimensity 7400 प्रोसेसर लगाया है जिसके साथ Hyper Vision AI+ चिप भी लगाई है। इससे यूजर्स फोन में एआई फीचर्स भी इस्तेमाल कर सकेंगे। कैमरा की बात करें तो फोन में 50 MP का Sony IMX882 OIS कैमरा दिया गया है। हालांकि फोन में अन्य कैमरा की जानकारी अभी नहीं मिल रही है। लेकिन एमेज़ोन पर फोन की फोटो को देख कर पता लग रहा है कि इसमें ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है।
यह फोन Android 16 पर आधारित Realme UI 7.0 ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ पेश होगा। इसके साथ ही यह फोन 5जी नेटवर्क पर काम करेगा। फोन में डुअल सिम, वाईफाई, जीपीएस, ब्लूटूथ और यूएसबी टाईप-सी पोर्ट जैसे फीचर्स तो मिलेंगे ही।
Advertisement
फोन के बाकी सभी फीचर्स लॉन्च होने पर ही पता चलेंगे। इसके साथ ही कीमत की जानकारी भी तभी मिलेगी।
इसे भी पढ़ें- Xiaomi Pad 8 सीरीज से 3 शानदार टैबलेट हुए लॉन्च, मिलेगी 12 GB रैम, 512 GB तक की स्टोरेज, जानिए सभी फीचर्स और कीमत
Advertisement
Published By : Kritarth Sardana
पब्लिश्ड 1 March 2026 at 15:14 IST