अपडेटेड 1 March 2026 at 10:26 IST

Xiaomi Pad 8 सीरीज से 3 शानदार टैबलेट हुए लॉन्च, मिलेगी 12 GB रैम, 512 GB तक की स्टोरेज, जानिए सभी फीचर्स और कीमत

Xiaomi ने अपने लॉन्च इवेंट में 3 नए फ्लैगशिप स्मार्टफोन के साथ 3 नए टैबलेट को भी Xiaomi Pad 8 सीरीज से लॉन्च किया है। इनमें Xiaomi Pad 8, Xiaomi Pad 8 Pro और Xiaomi Pad 8 Pro Matte Glass Version के नाम शामिल है।

Xiaomi Pad 8 series
Xiaomi Pad 8 series | Image: Xiaomi

Xiaomi ने अपने लॉन्च इवेंट में 3 नए फ्लैगशिप स्मार्टफोन के साथ 3 नए टैबलेट को भी Xiaomi Pad 8 सीरीज से लॉन्च किया है। इनमें Xiaomi Pad 8, Xiaomi Pad 8 Pro और Xiaomi Pad 8 Pro Matte Glass Version के नाम शामिल है।   

Xiaomi Pad 8 सीरीज भारत में कब होगी लॉन्च 

Xiaomi 17 सीरीज को भारत में 11 मार्च को लॉन्च करेगी। इस सीरीज का बेस वेरिएंट Xiaomi Pad 8 को तो भारत में लॉन्च किया जाएगा। लेकिन सीरीज के 2 अन्य मॉडल भारत में लॉन्च होंगे या नहीं ये अभी पता नहीं है।  

Xiaomi Pad 8 सीरीज के फीचर्स 

Xiaomi Pad 8, Xiaomi Pad 8 Pro और  Xiaomi Pad 8 Pro Matte Glass Version तीनों में 11.2 इंच की स्क्रीन पर क्रिस्टल क्लियर डिस्प्ले मिलेगा। इन तीनों टैब में 144 Hz का रिफ्रेश रेट और 800 निट्स की पीक ब्राइटनेस मिलेगी। Xiaomi Pad 8 टैबलेट Snapdragon 8s Gen 4 Mobile Platform के साथ आया है। तो वहीं Xiaomi Pad 8 Pro और Matte Glass Version टैबलेट Snapdragon 8 Elite Mobile Platform के साथ आए हैं।

Xiaomi Pad 8 के तीन वेरिएंट आए हैं जिनमें 8 GB रैम + 128 GB स्टोरेज , 8 GB रैम + 256 GB स्टोरेज और 12 GB रैम + 256 GB स्टोरेज के नाम शामिल हैं। Xiaomi Pad 8 Pro के भी 3 वेरिएंट आए हैं जिनमें 8 GB रैम + 128 GB स्टोरेज , 8 GB रैम + 256 GB स्टोरेज और 12 GB रैम + 512 GB स्टोरेज के नाम आते हैं।  

Advertisement

Xiaomi Pad 8, Xiaomi Pad 8 Pro और  Xiaomi Pad 8 Pro Matte Glass Version तीनों टैब में 9200 mAh की बैटरी लगाई गई है। बेस वेरिएंट में 45 W की फास्ट चार्जिंग और बाकी दोनों वेरिएंट में 67 W की फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है। इसी तरह बेस वेरिएंट में 13 MP का रियर कैमरा और 8 MP का फ्रंट कैमरा है तो बाकी दोनों वेरिएंट में 50 MP का रियर कैमरा और 32 MP का फ्रंट कैमरा है। 

Xiaomi Pad 8 सीरीज की कीमत और उपलब्धता 

Advertisement

Xiaomi Pad 8 और Xiaomi Pad 8 Pro पाईन ग्रीन, ग्रे और ब्लू समेत 3 कलर्स में आया है। लेकिन Xiaomi Pad 8 Pro Matte Glass Version सिर्फ ग्रे कलर में आया है। 

Xiaomi Pad 8 की शुरुआती कीमत Euro 449 है जिसे भारतीय रुपये में 48,071 रुपये कहा जा सकता है। और Xiaomi Pad 8 Pro की कीमत Euro 549 है जिसे 58,777 रुपये कहा जा सकता है। तो वहीं Xiaomi Pad 8 Pro Matte Glass Version की कीमत Euro 769 है जिसे भारत में 82,331 रुपये माना जा सकता है। 

इसे भी पढ़ें- Xiaomi 17, Xiaomi 17 Ultra के साथ Leica Leitzphone जैसे 3 तगड़े स्मार्टफोन हुए लॉन्च, जानिए भारत में कब देंगे दस्तक

Published By : Kritarth Sardana

पब्लिश्ड 1 March 2026 at 10:26 IST