8000 mah तक की बैटरी के साथ पेश हो सकता है Realme 16T, लॉन्च से पहले लीक हुए फीचर्स

Realme 16T को जल्द लॉन्च करने की योजना बना रही है। हालांकि कंपनी के इस फोन के लॉन्च से पहले कुछ फीचर्स लीक हो गए हैं, जिन्हें हम आपको बताने जा रहे हैं।

भारत में लॉन्च हो गया है। यह पहला फोन है जिसमें Selfie Mirror का फीचर दिया गया है। स्मार्टफोन एयर व्हाइट और एयर ब्लैक जैसे 2 कलर्स में पेश हुआ है।
Realme 16 5G | Image: Realme

Realme 16T: चीनी कंपनी रियलमी ने पिछले दिनों भारत में Realme 16 लॉन्च किया था। अब कंपनी इसी सीरीज से एक और नया स्मार्टफोन Realme16T को जल्द लॉन्च करने की योजना बना रही है। हालांकि कंपनी के इस फोन के लॉन्च से पहले कुछ फीचर्स लीक हो गए हैं, जिन्हें हम आपको बताने जा रहे हैं। 

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार Realme 16T को कंपनी MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर के साथ लॉन्च कर सकती है। कंपनी इस फोन को 8GB तक की रैम के साथ लॉन्च कर सकती है। हालांकि  यह अभी साफ नहीं है कि यह एक्सपेंडेबल रैम होगी या मेन रैम। इस फोन में 128 और  256 GB तक की स्टोरेज मिल सकती है। कंपनी फोन के 2 से 3 वेरिएंट पेश कर सकती है।   

रिपोर्ट के अनुसार चीनी कंपनी अपने इस फोन को Aurora Green, Starlight Black, और Starlight Red जैसे 3 कलर्स के साथ पेश कर सकती है। रियलमी अपने हर फोन में बड़ी बड़ी बैटरी लगाकर पेश कर रहा है। इसी कारण Realme 16T फोन में भी 8000 mah तक की बैटरी लगाकर पेश कर सकती है। हर बार की तरह इस फोन के साथ भी कंपनी चार्जर देगी ऐसी पूरी उम्मीद है। 

फोन के कैमरा को लेकर भी जानकारी मिली है कि इसमें डुअल कैमरा सेटअप मिल सकता है जिसमें 50 MP का मेन बैक कैमरा और 2 MP का दूसरा कैमरा लगा हो सकता है। तो वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए फोन में 16 MP का फ्रंट कैमरा मिल सकता है। 

Advertisement

इसके अलावा फोन में डुअल सिम, वाई फाई, ब्लूटूथ जैसे फीचर्स तो मिलेंगे ही। यह एक 5जी फोन होगा जो एंड्रॉयड 16 आधारित Realme UI 7.0 के साथ पेश हो सकता है। 

कब होगा लॉन्च 

Realme 16T फोन की लॉन्च डेट या उसके किसी भी फीचर की अभी तक कंपनी ने कोई जानकारी नहीं दी है। ये सारे फीचर्स मीडिया रिपोर्ट के जरिए पता चले हैं। इसलिए रिपोर्ट के अनुसार कंपनी Realme 16T को मई के महीने में लॉन्च करने की तैयारी में लगी हुई है।  

Advertisement

इसे भी पढ़ें- Upcoming Smartphones in May 2026: मई में लॉन्च होंगे ये शानदार स्मार्टफोन, बजट, मिड रेंज के साथ फ्लैगशिप फोन का भी दिखेगा जलवा

Published By :
Kritarth Sardana
पब्लिश्ड