Upcoming Smartphones in May 2026: मई में लॉन्च होंगे ये शानदार स्मार्टफोन, बजट, मिड रेंज के साथ फ्लैगशिप फोन का भी दिखेगा जलवा

Upcoming Smartphones in May 2026: मई महीने भी कई शानदार स्मार्टफोन लॉन्च होने जा रहे हैं जिनमें OnePlus, Motorola, Oppo, Xiaomi, Realme और Vivo जैसी कंपनियों के नाम शामिल हैं।

Upcoming smartphones
Upcoming smartphones | Image: Oneplus, Oppo

Upcoming Smartphones in May 2026: वर्ष 2026 का पांचवां महीना मई शुरू हो चुका है। इस महीने भी कई शानदार स्मार्टफोन लॉन्च होने जा रहे हैं जिनमें OnePlus, Motorola, Oppo, Xiaomi, Realme और Vivo जैसी कंपनियों के नाम शामिल हैं। अच्छी बात यह भी है कि इनमें बजट फोन से लेकर मिड रेंज और फ्लैगशिप फोन तक शामिल है। इससे ग्राहकों को हर रेंज में लेटेस्ट फोन मिलने जा रहे हैं। 

कौन से फोन होंगे लॉन्च   

OnePlus- वनप्लस इस महीने अपने 2 नए स्मार्टफोन लॉन्च करने जा रही है जिनमें OnePlus Nord CE 6 और OnePlus Nord CE 6 Lite के नाम शामिल है। कंपनी दोनों फोन को 7 मई 2026 को लॉन्च करेगी। पहले बात करते हैं OnePlus Nord CE 6 की, इस फोन में Qualcomm Snapdragon 7s Gen 4 प्रोसेसर लगाया जाएगा। इस फोन में 8000 mAh की बड़ी बैटरी लगी होगी जिसके लिए 80 W की सुपर फास्ट चार्जिंग भी मिलेगी।  

OnePlus Nord CE 6 Lite- इस फोन में MediaTek Dimensity 7400 प्रोसेसर लगाया जाएगा। फोन में 7000 mah बैटरी लगी होगी जिसके साथ 45W की फास्ट चार्जिंग का फीचर मिलेगा। 

Uploaded image

Vivo- चीनी कंपनी वीवो भी इस हफ्ते 2 नए स्मार्टफोन Vivo X300 Ultra और Vivo X300 FE लॉन्च करने जा रही है। Vivo X300 Ultra फोन में ट्रिपल कैमरा सेटअप होगा जिसमें 200 MP का मेन बैक कैमरा, 200 MP का दूसरा टेलीफोटो कैमरा और 50 MP का अल्ट्रा वाइड कैमरा लगा होगा। 

Advertisement

Vivo X300 FE में 50 MP का मेन कैमरा, 50 MP का दूसरा टेलीफोटो और 8 MP का अल्ट्रा वाइड कैमरा लगा होगा। 

Oppo - ओप्पो भी इस महीने अपने 2 फ्लैगशिप फोन Oppo Find X9 Ultra और Oppo Find X9s को लॉन्च करने का मन बना चुकी है। Oppo Find X9 Ultra में 200 MP का मेन बैक कैमरा और Oppo Find X9s में 50 MP का मेन बैक कैमरा लगा हो सकता है। 

Advertisement

Motorola- मोटोरोला इस महीने अपने फ्लिप फोन Motorola Razr 70 और Motorola Razr 70 Ultra को लॉन्च कर सकती है। Motorola Razr 70 Ultra में 7 इंच का मेन और 4 इंच का कवर डिस्प्ले मिल सकता है। अल्ट्रा वेरिएंट में Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर और Razr 70 में MediaTek Dimensity 7450 मिल सकता है। 

Uploaded image

Xiaomi- Xiaomi 17t में 6.59 इंच का डिस्प्ले और 6500 mah बैटरी, 67W की चार्जिंग का सपोर्ट मिल सकता है। 

Realme- रियलमी भी इस महीने अपने नए फोन Realme 16T को लॉन्च करने की योजना बना रहा है। इस फोन में MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर लगा हो सकता है। 

इसे भी पढ़ें- iPhone 17 पर यहां मिल रहा हजारों रुपये का डिस्काउंट, जानिए इस जबरदस्त ऑफर को

Published By :
Kritarth Sardana
पब्लिश्ड