OnePlus Sale में इस फोन के दाम गिरे, सिर्फ यहां मिल रहा बेहद सस्ता
OnePlus 15R: वनप्लस कम्युनिटी सेल का आज आखिरी दिन है। ऐसे में हम आपको इस सेल में मिल रहे OnePlus 15R की जबरदस्त डील के बारे में बताने जा रहे हैं।
- टेक्नोलॉजी न्यूज
- 2 min read

OnePlus 15R: वनप्लस कम्युनिटी सेल का आज आखिरी दिन है। ऐसे में हम आपको इस सेल में मिल रहे OnePlus 15R की जबरदस्त डील के बारे में बताने जा रहे हैं। यह फोन 12 GB रैम +256 GB स्टोरेज और 12 जीबी रैम + 512 जीबी स्टोरेज जैसे 2 वेरिएंट में आता है। बता दें कि यह सेल वनप्लस की आधिकारिक भारतीय साइट और एमेजोन पर चल रही है। ऐसे में आप जहां से भी चाहे वनप्लस के फोन सस्ती कीमत में खरीद सकते हैं।
OnePlus 15R ऑफर
OnePlus 15R के 12 GB रैम +256 GB स्टोरेज की कीमत 54,999 रुपये और 12 जीबी रैम + 512 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 59,999 रुपये है। अब आप इस फोन को अगर IDFC फर्स्ट बैंक, एचडीएफसी बैंक या कोटक महिंद्रा बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदते हैं तो इस फोन पर आपको 3000 रुपये का तगड़ा डिस्काउंट मिलेगा।
OnePlus 15R के फीचर्स
OnePlus 15R में 6.83 इंच का फुल एचडी प्लस डिस्प्ले मिलता है। फोन में 1800 निट्स तक का पीक डिस्प्ले है। स्मार्टफोन में 165 hz का रिफ्रेश रेट दिया गया है। यह फोन Charcoal Black, Mint Breeze के साथ Electric Violet कलर में आता है।
OnePlus 15R फोन में डुअल कैमरा सेटअप है जिसमें 50 MP का Sony IMX906 मेन बैक कैमरा और 8 MP का दूसरा अल्ट्रावाइड कैमरा फ़्लैश के साथ दिया गया है। इसके अलावा फोन में 32 MP का फ्रंट कैमरा है। गौरतलब है कि इस स्मार्टफोन से 4K (120 FPS) पर भी वीडियो बनाने की सुविधा मिलती है।
Advertisement
बता दें कि फोन में 7400 mAh की बैटरी लगाई गई है, जिसके लिए 80W का सुपर फास्ट चार्जर भी मिलता है। यह फोन Android 16 आधारित OxygenOS 16 पर काम करता है। इस फोन को IP66, IP68, IP69 और IP69K की भी रेटिंग मिली है जो फोन को पानी और धूल से सुरक्षित रहने का प्रमाण देती है।