WWDC 2026: Apple ने iOS 27 से उठाया पर्दा, मिलेंगे ये शानदार फीचर्स, सिर्फ इन iPhone में आएगा अपडेट, जानिए सब कुछ विस्तार से
Apple WWDC 2026 इवेंट में iOS 27 लॉन्च हो गया है। इससे ऐप्पल यूजर्स को आईफोन में अब एक नया और बेहतर अनुभव मिलेगा।
- टेक्नोलॉजी न्यूज
- 3 min read

Apple WWDC 2026 इवेंट में iOS 27 लॉन्च हो गया है। हर बार की तरह इस बार भी ऐप्पल ने iOS 27 में कई शानदार फीचर्स दिए हैं। इन नए फीचर्स में यूजर्स को फोटो एडिट से लेकर Siri तक में कई नए फीचर्स मिलेंगे। इससे ऐप्पल यूजर्स को आईफोन में अब एक नया और बेहतर अनुभव मिलेगा।
iOS 27 के खास फीचर्स
Siri हुआ Gemini जैसा
ऐप्पल ने अपने वॉइस असिस्टेंट सिरी में इस बार बड़ा अपग्रेड किया है जिसके लिए कंपनी ने Google के AI Gemini का सहयोग लिया है। ऐप्पल ने Siri को अपग्रेड कर एक अलग ऐप बनाकर पेश किया है। इससे अब Gemini की तरह Siri से भी यूजर्स बातचीत कर अपने सवाल पूछ सकेंगे।
अब तक की सर्वश्रेष्ठ परफॉर्मेंस मिलेगी
ऐप्पल ने इवेंट में बताया कि iOS 27 से यूजर्स को अब तक की सर्वश्रेष्ठ परफॉर्मेंस मिलेगी। नए सॉफ्टवेयर से आईफोन करीब 30 प्रतिशत तेज काम करेगा। कंपनी के अनुसार अब एयरड्रॉप (AirDrop) की स्पीड अब काफी तेज होगी जिससे डेटा करीब 80 प्रतिशत तेज रफ्तर से ट्रांसफर हो सकेगा।
माता-पिता रख सकेंगे बच्चों के आईफोन पर निगरानी
पैरेंटल कंट्रोल- इस बार आईओएस में एक और अच्छा फीचर पेश हुआ है जिससे माता-पिता अपने बच्चों के आईफोन पर निगरानी रख सकेंगे। इस फीचर से माता-पिता बच्चों के आईफोन की ऐक्टिविटी को ट्रैक कर सकेंगे। इतना ही नहीं माता-पिता अपने बच्चों के आईफोन में गेम और सोशल मीडिया के इस्तेमाल की समय-सीमा को सेट कर सकेंगे। इतना ही नहीं माता-पिता के पास अपने बच्चों के आईफोन में हिंसक और अश्लील कंटेंट को ब्लॉक करने का भी विकल्प मौजूद होगा।
Advertisement
फोटो एडिट में भी दिया फीचर
ऐप्पल ने अपने इस डेवलपर इवेंट में कैमरा सेगमेंट में भी कस्टामाइजेशन टूल को जोड़ा है। इससे iOS यूजर्स अब फोटो को एडिट करते हुए एन्हांस के साथ रीफ्रेम भी कर सकेंगे। इसके साथ ही यूजर्स अब लिक्विड ग्लास इफेक्ट को भी एडजस्ट कर सकेंगे।
सफारी में AI आया
ऐप्पल ने Safari ब्राउजर में अपने AI Apple Intelligence को भी ले आया है। इससे यह यूजर्स के काम के अनुसार उससे जुड़े किसी विषय को समझते हुए नया टैब खोल कर जानकारी देगा।
Advertisement
कब मिलेगा अपडेट
ऐप्पल ने फिलहाल इस इवेंट में iOS 27 की रिलीज डेट नहीं बताई है। लेकिन हर बार की तरह कंपनी सितंबर में नई iPhone 18 सीरीज के लॉन्च के साथ या इससे थोड़ा पहले iOS 27 को जारी कर सकती है।
कौन से iPhone मॉडल में मिलेगा अपडेट
Apple के अनुसार iOS 27 का अपडेट iPhone SE (2nd Gen+), iPhone 11, iPhone 11 Pro, iPhone 11 Pro Max, iPhone 12 mini, iPhone 12, iPhone 12 Pro, iPhone 12 Pro Max, iPhone 13 mini, iPhone 13, iPhone 13 Pro, iPhone 13 Pro Max, iPhone 14, iPhone 14 Plus, iPhone 14 Pro, iPhone 14 Pro Max, iPhone 15, iPhone 15 Plus, iPhone 15 Pro, iPhone 15 Pro Max, iPhone 16, iPhone 16e, iPhone 16 Plus, iPhone 16 Pro, iPhone 16 Pro Max, iPhone 17, iPhone Air, iPhone 17 Pro, iPhone 17 Pro Max के साथ इसी वर्ष लॉन्च हुए iPhone 17e में भी मिलेगा।