OnePlus Nord CE6 की कीमतों में हुई कटौती, यहां मिल रहा है बंपर ऑफर

OnePlus Nord CE6 कंपनी का एक लेटेस्ट फोन है जिसकी सेल पिछले महीने मई में शुरू हुई थी। लेकिन अब वनप्लस कम्युनिटी सेल में इस फोन पर बंपर ऑफर आ गया है।

oneplus nord ce6
oneplus | Image: oneplus nord ce6

OnePlus Nord CE6 कंपनी का एक लेटेस्ट फोन है जिसकी सेल पिछले महीने मई में शुरू हुई थी। लेकिन अब वनप्लस कम्युनिटी सेल में इस फोन पर बंपर ऑफर आ गया है। इससे आपके पास इस फोन को सस्ती कीमत में खरीदने का शानदार अवसर है। 

OnePlus Nord CE6 ऑफर 

एमेजोन पर इस समय OnePlus Nord CE6 के 8 GB रैम + 128 GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 31,998 रुपये और 8 GB रैम + 256 GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 34,998 रुपये है। अब ऑफर पर गौर करें तो अगर आपके पास HDFC बैंक का क्रेडिट कार्ड है तो आप फोन पर 1000 रुपये का महा डिस्काउंट पा सकते हैं। 

इतना ही नहीं एमेजोन पर इस फोन को खरीदने पर 29,000 रुपये का एक्सचेंज ऑफर भी चल रहा है। इससे आप फोन काफी सस्ती कीमत में ले सकते हैं। 

OnePlus Nord CE6 के फीचर्स 

OnePlus Nord CE6 Fresh Blue, Lunar Pearl और Pitch Black जैसे 3 कलर्स में आता है। इस फोन की बॉडी में मिलिट्री ग्रेड स्टेंडर्ड (MIL-STD-810H) फीचर्स दिए गए हैं जिससे यह एक काफी मजबूत स्मार्टफोन है और गिरने पर भी आसानी से नहीं टूटेगा। इस फोन को IP66, IP68, IP69 और IP69K की रेटिंग भी दी गई है जो फोन को धूल-मिट्टी के साथ पानी से भी सुरक्षा प्रदान करेगा। 

Advertisement

OnePlus Nord CE6 में 6.78 इंच की स्क्रीन पर 1.5 K रिजोल्यूशन के साथ AMOLED डिस्प्ले मिलेगा। फोन में 144 hz का रिफ्रेश रेट दिया गया है। फोन में 1000 निट्स की पीक ब्राइटनेस मिलेगी। 

इस फोन में Qualcomm Snapdragon 7s Gen 4 प्रोसेसर लगाया गया है। इससे गेमर्स को 144 FPS पर गेम खेलने की सुविधा मिलेगी। फोन में हीटिंग की समस्या को रोकने के लिए बड़ा Vapor Chamber लगाया गया है। 

Advertisement

वनप्लस नॉर्ड सीइ6 में डुअल कैमरा सेटअप लगाया गया है जिसमें फोन का मेन बैक कैमरा 50 MP का है जो OIS के सपोर्ट के साथ आता है। फोन में 2 MP का दूसरा कैमरा है। वनप्लस के इस फोन में 32 MP का फ्रंट कैमरा मौजूद है। 

इस फोन में 8000 mAh की बड़ी बैटरी लगाई गई है जिसके लिए 80W की सुपर फास्ट चार्जिंग भी मिलेगी। कंपनी के अनुसार एक बार फुल चार्ज करने पर 2.5 दिन तक का बैकअप मिलेगा। इस फोन में रिवर्स चार्जिंग का फीचर भी मिलेगा। यह फोन Android 16 आधारित OxygenOS 16 के साथ आ रहा है।  

इसे भी पढ़ें-  Google Pixel 9 Pro XL पर आया तगड़ा ऑफर, यहां मिल रहा हजारों रुपये सस्ता

Published By:
 Kritarth Sardana
पब्लिश्ड