Poco के 2 सस्ते स्मार्टफोन लॉन्‍च, डिस्प्ले से लेकर बैटरी तक हैं कई बढ़िया फीचर्स, जानिए कीमत

Poco C81 Series : चीनी कंपनी शाओमी ने अपने सब ब्रांड Poco से भारत में 2 नए स्मार्टफोन Poco C81 और Poco C81x लॉन्च कर दिए हैं। लेकिन कंपनी ने इनमें सस्ती कीमत में अच्छे फीचर्स दिए हैं, जिन्हें हम आपको बताने जा रहे हैं।

poco c81 series
poco c81 series | Image: poco

Poco C81 Series : चीनी कंपनी शाओमी ने अपने सब ब्रांड Poco से भारत में 2 नए स्मार्टफोन Poco C81 और Poco C81x लॉन्च कर दिए हैं। हालांकि यह 5जी नहीं 4जी स्मार्टफोन है। लेकिन कंपनी ने इनमें सस्ती कीमत में अच्छे फीचर्स दिए हैं, जिन्हें हम आपको बताने जा रहे हैं।    

Poco C81 और Poco C81x के फीचर्स 

Poco C81 में 6.9 इंच की स्क्रीन पर HD+ डिस्प्ले मिलेगा तो वहीं POCO C81x में 6.88 इंच की स्क्रीन पर HD+ डिस्प्ले मिलेगा। दोनों फोन में 120 hz का रिफ्रेश रेट दिया गया  है।     

Poco C81 फोन में 13 MP का डुअल AI कैमरा सेटअप होगा। जबकी POCO C81x में 13 MP का सिंगल मेन बैक कैमरा लगा होगा। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए दोनों फोन में 8 MP का फ्रंट कैमरा लगा होगा। इस फोन में 30 fps पर 1080 पिक्सेल के साथ वीडियो रिकॉर्डिंग करने की सुविधा मिलेगी।  

Poco C81x का 3 GB रैम + 64 GB स्टोरेज वेरिएंट और Poco C81 का 4 GB रैम + 64 GB स्टोरेज वाला सिंगल वेरिएंट पेश हुआ है।  

Advertisement

Poco C81 में 6300 mah की बैटरी लगाई गई है। कंपनी के अनुसार फोन की बैटरी 2 दिन तक साथ निभाएगी और इस फोन से 23 घंटे तक यूट्यूब देख सकते हैं। इस फोन में बॉक्स के अंदर 15W का फास्ट चार्जर भी मिलेगा। स्मार्टफोन में 7.5W का रिवर्स चार्जिंग फीचर भी दिया गया है। जबकि POCO C81x में 5200 mAh की बैटरी लगाई गई है लेकिन इसमें भी बॉक्स के अंदर 15W का फास्ट चार्जर भी मिलेगा  

Poco C81 और Poco C81x दोनों फोन में 3.5 एमएम जैक, डुअल सिम, वाईफाई और ब्लूटूथ जैसे फीचर्स दिए गए हैं। 

Advertisement

Poco C81 और Poco C81x की कीमत और उपलब्धता 

Poco C81x के 3 GB रैम + 64 GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 9,999 रुपये और Poco C81 के 4 GB रैम + 64 GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 10,999 रुपये है। फोन की सेल 27 अप्रैल से फ्लिपकार्ट पर शुरू होगी।   

इसे भी पढ़ें- Asus ExpertBook Ultra: आसुस ने लॉन्च किया बाहुबली लैपटॉप, गिरने से टूटेगा नहीं, पानी भी गिर जाए फिर भी नहीं होगा खराब, जानिए फीचर्स और कीमत

 

Published By :
Kritarth Sardana
पब्लिश्ड