Asus ExpertBook Ultra: आसुस ने लॉन्च किया बाहुबली लैपटॉप, गिरने से टूटेगा नहीं, पानी भी गिर जाए फिर भी नहीं होगा खराब, जानिए फीचर्स और कीमत
Asus ExpertBook Ultra भारत में लॉन्च कर दिया गया है। यह कंपनी का एक प्रीमियम बिजनेस लैपटॉप है। यह लैपटॉप गिरने पर भी टूटता नहीं है। इसके साथ ही लैपटॉप के ऊपर पानी और चाय-कॉफी भी गिर जाए तो भी वो खराब नहीं होगा।
- टेक्नोलॉजी न्यूज
- 4 min read

Asus ExpertBook Ultra: ताइवान की कंपनी आसुस ने भारत में अपना नया फ्लैगशिप लैपटॉप Asus ExpertBook Ultra लॉन्च कर दिया है। यह कंपनी का एक प्रीमियम बिजनेस लैपटॉप है। Asus ExpertBook Ultra बाजार के अन्य लैपटॉप से बेहद अलग है क्योंकि कंपनी ने इसमें मिलिट्री ग्रेड फीचर्स दिए हैं जिससे यह लैपटॉप गिरने पर भी टूटता नहीं है। इसके साथ ही लैपटॉप के ऊपर पानी और चाय-कॉफी भी गिर जाए तो भी वो खराब नहीं होगा। इसके साथ ही लैपटॉप वजन में भी 1 किलो से कम है जिसके कारण यह बेहद हल्का लैपटॉप है।
इस लैपटॉप के साथ Asus ने अपनी P सीरीज के लैपटॉप ExpertBook P3 और ExpertBook P5 को अभी अपग्रेड करने का काम किया है।
1 किलो से भी कम वजन
Asus ExpertBook Ultra के 2 वेरिएंट लॉन्च हुए हैं जिनमें P-OLED और Tandem OLED वेरिएंट के नाम शामिल है। P-OLED वेरिएंट का वजन 1 किलो से भी कम मात्र 0.99 kg है तो वहीं Tandem OLED वेरिएंट का वजन भी सिर्फ 1.09 Kg है। इस लैपटॉप की मोटाई भी सिर्फ 10.9 एमएम की है जिस कारण यह बेहद पतला लैपटॉप है। इसके अलावा दोनों वेरिएंट में सभी फीचर्स समान हैं।
बेहद बेजबूत लैपटॉप है
Asus ExpertBook Ultra लैपटॉप में कंपनी ने मिलिट्री ग्रेड (MIL-STD-810H) फीचर्स दिए हैं। यह लैपटॉप 11 अलग अलग श्रेणियों में 24 मिलिट्री टेस्ट से पास हुआ है। इसके अतिरिक्त आसुस ने भी अपने इस लैपटॉप पर 157 टेस्ट करके देखें, जिन सभी में इसे सफलता हासिल हुई है।
Advertisement
इस कारण यह एक बेहद मजबूत और तगड़ा लैपटॉप हैं जो गिरने पर भी आसानी से टूटता नहीं है। इसके लॉन्च इवेंट में हमने भी इसका ड्रॉप टेस्ट किया। हमने भी Asus ExpertBook Ultra को गिराकर देखा लेकिन लैपटॉप का टूटना तो दूर इस पर एक खरोंच भी नई आई।
आमतौर पर लैपटॉप के कीबोर्ड पर पानी की छीटें पड़ते ही लैपटॉप खराब हो जाता है। लेकिन आसुस एक्सपर्टबुक अल्ट्रा पर पानी के साथ अगर चाय और कॉफी भी गिर जाए तो भी लैपटॉप खराब नहीं होगा। इसके लॉन्च इवेंट में हमने भी इस लैपटॉप पर पानी की पूरी बोतल गिराकर देखी लेकिन लैपटॉप का कीबोर्ड पूरा भीगने के बावजूद बढ़िया चल रहा था।
Advertisement
इसी तरह अगर लैपटॉप के ऊपर कोई भारी चीज रखते हैं तो लैपटॉप की बॉडी टूट जाती है या लैपटॉप खराब हो जाता है। लेकिन इस लैपटॉप पर 100 किलो तक का वजन रखने पर भी लैपटॉप ना टूटता है और ना ही खराब होता है। इवेंट में इस लैपटॉप पर मैंने खुद खड़ा होकर देखा लेकिन लैपटॉप को कुछ भी नहीं हुआ।
Asus ExpertBook Ultra के अन्य फीचर्स
आसुस एक्सपर्टबुक अल्ट्रा को कंपनी ने दुनिया के सबसे शक्तिशाली प्रोसेसर Intel Core Ultra Series 3 के Ultra X7 और Ultra X9 प्रोसेसर के साथ लॉन्च किया है। इसके साथ ही शानदार ग्राफिक्स के लिए इसमें Intel Arc B390 GPU लगाया गया है। यह एक Copilot+ PC है जिस कारण इसमें AI फीचर्स की भरमार हैं। इस लैपटॉप में 64 GB तक की LPDDR5X रैम और 2 TB तक की SSD मिलेगी।
आसुस के इस लैपटॉप में 14 इंच का WQXGA+ OLED टच सपोर्टेड डिस्प्ले दिया गया है। इसमें 1400 निट्स की पीक ब्राइटनेस मिलती है। लैपटॉप की स्क्रीन को Corning Gorilla Glass Victus सुरक्षा प्रदान करने का काम करता है।
इया लैपटॉप में AI कैमरा दिया गया है। इसके साथ ही इसमें AI Noise Cancelling Mics भी लगाए गए हैं जिससे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में कोई परेशानी ना हो।
इतना नहीं नहीं Asus ExpertBook Ultra लैपटॉप में बेहतरीन साउन्ड के लिए डॉल्बी एटमोस से लेस 6 सपीकर लगाए गए हैं। यह लैपटॉप विंडोज 11 प्रो ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ आता है। इसमें कनेक्टिविटी के लिए 2 टाइप सी थंडरबोल्ट, वाईफाई 7 और ब्लूटूथ 5.4 जिसे सभी विकल्प मौजूद हैं।
आसुस के इस लैपटॉप में 70 Wh की बैटरी लगाई गई है। कंपनी के अनुसार इसमें 26 घंटे का वीडियो प्लेबैक मिलेगा। इसके साथ 90 W का फास्ट चार्जर भी दिया जा रहा है जो 30 मिनट में 50 प्रतिशत तक बैटरी चार्ज कर देगा।
कीमत और उपलब्धता
यह लैपटॉप Morn Grey और Jet Fog जैसे 2 कलर्स में लॉन्च हुआ है। Asus ExpertBook Ultra की कीमत 2,39,990 रुपये से शुरू होती है। यह सेल के लिए Flipkart पर उपलब्ध रहेगा। फिलहाल इसके प्री ऑर्डर शुरू हो चुके हैं जिसके साथ ऑफर भी मिल रहे हैं। ऐक्सिस बैंक के क्रेडिट कार्ड से ग्राहकों को 20,000 रुपये का बंपर डिस्काउंट मिल रहा है। इसके अलावा 20,000 रुपये का एक्सचेंज डिस्काउंट भी मिल रहा है। फ्लिपकार्ट ब्लैक सब्सक्रिप्शन के साथ 5 वर्ष की एक्सीडेंटल डैमेज प्रोटेक्शन, 5 वर्ष की ऑनसाइट वारंटी और 5 वर्ष की बैटरी वारंटी भी फ्री मिल रही है।