अपडेटेड 14 March 2026 at 14:10 IST

POCO C85x 5G की सेल शुरू, सस्ते स्मार्टफोन पर भी आया जबरदस्त डिस्काउंट, जानिए ऑफर

POCO C85x 5G की सेल फ्लिपकार्ट पर शुरू गई है। यह कंपनी का एक बजट स्मार्टफोन है लेकिन कंपनी ने फिर भी वीवो को टक्कर देने के लिए फोन पर आकर्षित ऑफर पेश किया है।

की सेल फ्लिपकार्ट पर शुरू गई है। यह कंपनी का एक बजट स्मार्टफोन है लेकिन कंपनी ने फिर भी वीवो को टक्कर देने के लिए फोन पर आकर्षित ऑफर पेश किया है।
POCO C85x 5G | Image: POCO

POCO C85x 5G को कंपनी ने हाल ही में भारत में लॉन्च किया है। अब आज शनिवार 14 मार्च से इस फोन की सेल भी फ्लिपकार्ट पर शुरू गई है। यह कंपनी का एक बजट स्मार्टफोन है लेकिन कंपनी ने फिर भी वीवो को टक्कर देने के लिए फोन पर आकर्षित ऑफर पेश किया है। 

POCO C85x 5G की कीमत, उपलब्धता और ऑफर 

POCO C85x 5G फोन के 4 GB रैम + 64 GB स्टोरेज और 4 GB रैम +128 GB स्टोरेज जैसे 2 वेरिएंट आए हैं। फ्लिपकार्ट पर 64 GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 10,999 रुपये और 128 GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 11,999 रुपये है। फ्लिपकार्ट एसबीआई और फ्लिपकार्ट ऐक्सिस बैंक के क्रेडिट कार्ड से इस फोन पर 600 रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है। इसके साथ ही ईएमआई के विकल्प लेने पर 500 रुपये तक का अतिरिक्त डिस्काउंट भी मिल रहा है। इसके अलावा फोन पर 9,200 रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर भी चल रहा है। 

POCO C85x 5G के फीचर्स   

डिस्प्ले- Poco C85x 5G में 6.9 इंच की स्क्रीन पर HD+ डिस्प्ले मिलेगा। इस फोन में 120 hz का रिफ्रेश रेट और 240 hz का Touch Sampling Rate दिया गया है।

प्रोसेसर- इस फोन में Unisoc T8300 प्रोसेसर लगाया गया है। 

Advertisement

रैम और मेमोरी- यह फोन 4 GB रैम + 64 GB स्टोरेज और 4 GB रैम +128 GB स्टोरेज जैसे 2 वेरिएंट में आया है। 

कैमरा- इस फोन में डुअल कैमरा सेटअप लगाया गया है जिसमें 32 MP का मेन बैक कैमरा और दूसरा VGA कैमरा लगाया गया है। सेल्फ़ी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में  8 MP का फ्रंट कैमरा लगाया गया है।  

Advertisement

बैटरी- इस फोन में 6300 mah की बैटरी दी गई है जिसके लिए फोन में 15W का फास्ट चार्जर साथ में मिलेगा। पोको के अनुसार फोन के फुल चार्ज होने इसमें 35 घंटे तक वीडियो देख सकते हैं। इस फोन में 7.5W की रिवर्स चार्जिंग का भी फीचर दिया गया है। 

अन्य फीचर्स- इसके अलावा यह फोन एंड्रॉयड 16 आधारित HyperOS पर काम करेगा। फोन में सुपर वॉल्यूम 200 प्रतिशत का फीचर भी दिया गया है कि जिससे वॉल्यूम को 200 प्रतिशत तक बढ़ा सकते हैं। इस फोन में कंपनी ने 3.5 एमएम जैक भी लगाया है।  

इसे भी पढ़ें- Nothing Phone 4a, Phone 4a Pro की सेल शुरू, मिल रहा जबरदस्त डिस्काउंट

Published By : Kritarth Sardana

पब्लिश्ड 14 March 2026 at 14:10 IST