अपडेटेड 13 March 2026 at 13:30 IST

Nothing Phone 4a और Nothing Phone 4a Pro की सेल हुई शुरू, मिल रहा जबरदस्त डिस्काउंट, जानिए ऑफर को

Nothing ने हाल ही में भारत समेत दुनिया भर में 2 नए फ्लैगशिप स्मार्टफोन Nothing Phone (4a) और Nothing Phone (4a) Pro को लॉन्च किया है। अब आज से देश में Nothing Phone (4a) और Nothing Phone (4a) Pro की बिक्री भी शुरू हो गई है।

Nothing Phone 4a
Nothing Phone | Image: Nothing

Nothing ने हाल ही में भारत समेत दुनिया भर में 2 नए फ्लैगशिप स्मार्टफोन Nothing Phone (4a) और Nothing Phone (4a) Pro को लॉन्च किया है। अब आज से देश में Nothing Phone (4a) और Nothing Phone (4a) Pro की बिक्री भी शुरू हो गई है। ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए कंपनी पहली सेल में ही बढ़िया ऑफर लेकर आई है। 

Nothing Phone (4a) कीमत, उपलब्धता और ऑफर 

Nothing Phone (4a) के 8 GB रैम 128 GB स्टोरेज की कीमत 31,999 रुपये, 8 GB रैम 256 GB स्टोरेज की कीमत 34,999 रुपये और 12 GB रैम 256 GB स्टोरेज की कीमत 37,999 रुपये है। 

तो वहीं Nothing Phone (4a) Pro के 8 GB रैम 128 GB स्टोरेज की कीमत 39,999 रुपये, 8 GB रैम 256 GB स्टोरेज की कीमत 42,999 रुपये और 12 GB रैम 256 GB स्टोरेज की कीमत 45,999 रुपये है। फ्लिपकार्ट पर फोन के दोनों वेरिएंट सेल के लिए उपलब्ध हो गए हैं। 

Nothing Phone (4a) पर आईसीआईसीआई बैंक के क्रेडिट कार्ड के जरिए 3000 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट मिल रहा है। Nothing Phone (4a) Pro की बात करें तो इस फोन पर आईसीआईसीआई बैंक के क्रेडिट कार्ड के जरिए 4000 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट मिल रहा है। इसके अलावा दोनों फोन पर ईएमआई के ऑफर भी मौजूद है जिससे यह फोन और भी सस्ती कीमत में खरीदें जा सकते हैं। 

Advertisement

Nothing Phone (4a) के फीचर्स 

Nothing Phone 4a में नया Glyph Bar डिजाइन दिया गया है इसके किए कंपनी ने फोन में 63 मिनी एलईडी लगाई है जो Glyph Bar रिंगटोन, नोटिफिकेशन आदि को सपोर्ट करता है। इससे फोन में कॉल, मैसेज आदि आने पर लाइट ऑन हो जाती है। इस फोन को Qualcomm Snapdragon 7s Gen 4 प्रोसेसर के साथ लॉन्च किया गया है। 

इस फोन में 6.78 इंच की स्क्रीन पर 1.5K हाई रेजोल्यूशन पर फ्लेक्सिबल एमोलेड डिस्प्ले मिलेगा। नथिंग के इस नए फोन में 120 Hz का रिफ्रेश रेट दिया गया है। फोन में 4500 निट्स की पीक ब्राइटनेस दी गई है। फोन की स्क्रीन Corning Gorilla Glass 7i से लेस है। 

Advertisement

Nothing Phone 4a को कंपनी ने 3 वेरिएंट्स में पेश किया है जिनमें 8 GB रैम 128 GB स्टोरेज, 8 GB रैम 256 GB स्टोरेज और 12 GB रैम 256 GB स्टोरेज के नाम शामिल हैं। यह फोन ब्लैक, ब्लू, व्हाइट और पिंक कलर में लॉन्च हुआ है।  

कैमरा की बात करें तो यह फोन ट्रिपल कैमरा सेटअप के साथ आया है जिसमें सैमसंग का 50 MP का OIS मेन बैक कैमरा है। फोन में 50 MP का दूसरा पेरिस्कोप कैमरा जो 70x अल्ट्रा-जूम के फीचर के साथ आता है। इसके साथ फोन में 8 MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा भी दिया गया है। नथिंग के इस फोन में 32 MP का फ्रंट कैमरा मौजूद है। फोन में 5400 mAh की बैटरी लगाई गई है जिसके लिए 50 W का फास्ट चार्जिंग फीचर भी दिया गया है। फोन को पानी और धूल-मिट्टी से सुरक्षा प्रदान करने के IP65 की रेटिंग भी मिली है। 

Nothing Phone (4a) Pro के फीचर्स 

Nothing Phone 4a Pro में Glyph Matrix दिया गया है जिसमें 137 मिनी LED लगाई गई है। यह भी फोन के नोटिफिकेशन आने पर काम करती हैं। 

इस फोन में 6.83 इंच की स्क्रीन पर AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। फोन में 144 hz का रिफ्रेश रेट और 5000 निट्स की पीक ब्राइटनेस मिलती है। इस वेरिएंट की स्क्रीन भी Corning Gorilla Glass 7i से लेस है। इस फोन को भी कंपनी ने Qualcomm Snapdragon 7 Gen 4 प्रोसेसर के साथ पेश किया है। यह फोन भी 8 GB रैम 128 GB स्टोरेज, 8 GB रैम 256 GB स्टोरेज और 12 GB रैम 256 GB स्टोरेज जैसे 3 वेरिएंट के साथ आया है। यह फोन ब्लैक, पिंक और सिल्वर कलर में आया है। 

इस फोन में भी ट्रिपल कैमरा सेटअप लगाया गया है जिसमें 50 MP का Sony LYT-700c मेन OIS बैक कैमरा है। इसमें 50 MP का पेरिस्कोप कैमरा 140x अल्ट्रा ज़ूम के साथ आता है। इसके साथ ही फोन में तीसरा 8 MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा लगाया गया है। फोन में 32 MP का फ्रंट कैमरा मिलता है। कंपनी ने इस फ्लैगशिप फोन में 5400 mAh की बैटरी दी है जिसके लिए 50 W का फास्ट चार्जिंग फीचर भी दिया गया है। फोन को पानी और धूल-मिट्टी से सुरक्षा प्रदान करने के IP65 की रेटिंग भी मिली है। 

इसे भी पढ़ें- Motorola Edge 70 Fusion की सेल हुई शुरू, मिल रहा है महा डिस्काउंट

Published By : Kritarth Sardana

पब्लिश्ड 13 March 2026 at 13:30 IST