अपडेटेड 8 March 2026 at 13:10 IST
Poco C85x 5G: अक्षय कुमार ला रहे हैं 6300 mah बैटरी वाला नया स्मार्टफोन, जानिए कब होगा लॉन्च
Poco C85x 5G भारत में 10 मार्च को लॉन्च होगा। सुपर स्टार अक्षय कुमार पोको कंपनी के ब्रांड एंबेसडर हैं। फ्लिपकार्ट पर भी अक्षय कुमार इस फोन का प्रचार कर रहे हैं। लॉन्च डेट के साथ कंपनी ने फ्लिपकार्ट पर कुछ फीचर्स की भी जानकारी दी है, जिनको हम आपको बताने जा रहे हैं।
- टेक्नोलॉजी न्यूज
- 2 min read

Poco C85x 5G: चीनी कंपनी शाओमी अपने सब ब्रांड Poco से भारत में अपना नया स्मार्टफोन Poco C85x 5G लॉन्च करने जा रही है। कंपनी ने फ्लिपकार्ट पर इस फोन की लॉन्च डेट की भी घोषणा कर दी है। बता दें कि नया फोन दिसंबर 2025 में लॉन्च हुए Poco C85 5G का अपग्रेड वर्जन होग।
Poco C85x 5G कब होगा लॉन्च
Poco C85x 5G भारत में 10 मार्च को लॉन्च होगा। सुपर स्टार अक्षय कुमार पोको कंपनी के ब्रांड एंबेसडर हैं। फ्लिपकार्ट पर भी अक्षय कुमार इस फोन का प्रचार कर रहे हैं। लॉन्च डेट के साथ कंपनी ने फ्लिपकार्ट पर कुछ फीचर्स की भी जानकारी दी है, जिनको हम आपको बताने जा रहे हैं।
Poco C85x 5G के फीचर्स
Poco C85x 5G में 6.9 इंच का बड़ा डिस्प्ले मिलेगा। फोन में 120 hz का रिफ्रेश रेट और 240 hz का Touch Sampling Rate होगा। इस फोन में 6300 mah की बैटरी मिलेगी। कंपनी इसके साथ 15W का फास्ट चार्जर भी देगी। पोको के अनुसार फोन के फुल चार्ज होने इसमें 35 घंटे तक वीडियो देख सकते हैं। इस फोन में 7.5W की रिवर्स चार्जिंग का भी फीचर दिया गया है।
इसके अलावा यहां ये भी बताया गया है कि इस फोन में सुपर वॉल्यूम 200 प्रतिशत का फीचर भी दिया गया है कि जिससे वॉल्यूम को 200 प्रतिशत तक बढ़ा सकते हैं। इस फोन में कंपनी ने 3.5 एमएम जैक भी लगाया है।
Advertisement
Poco C85 5G के फीचर्स
कंपनी के पिछले Poco C85 5G के फीचर्स की बात करें तो कंपनी ने इसमें भी 6.9 इंच की स्क्रीन पर HD+ डिस्प्ले दिया था। इसी तरह फोन में 120 Hz का रिफ्रेश रेट दिया था। Poco C85 5G में MediaTek Dimensity 6300 ओक्टा कोर प्रोसेसर लगाया गया था। हालांकि पिछले फोन में बैटरी 6000 mah की दी गई थी।
Advertisement
Published By : Kritarth Sardana
पब्लिश्ड 8 March 2026 at 13:10 IST