International Women's Day 2026: पिंक कलर के ये खूबसूरत स्मार्टफोन देख खुशी से झूम उठेगी महिलायें, गिफ्ट करने के लिए देखें

हम आपको ऐसे स्मार्टफोन बताने जा रहे हैं जो पिंक कलर में आते हैं। इसलिए अगर महिला दिवस पर आप भी अपनी मां, दादी, बहन, बुआ, भाभी या किसी दोस्त को फोन देने जा रहे हैं तो पिंक कलर का ही लें।

Pink Color Smartphones
Pink Color Smartphones | Image: Google, Motorola, Oppo

International Women's Day 2026: पिंक कलर महिलाओं का है। सभी उम्र की महिलाओं को गुलाबी रंग बहुत पसंद आता है। इसी कारण लड़कियां ज्यादातर उत्पादों को पिंक कलर में ही खरीदती है। इसी कारण हम आपको ऐसे स्मार्टफोन बताने जा रहे हैं जो पिंक कलर में आते हैं। इसलिए अगर महिला दिवस पर आप भी अपनी मां, दादी, बहन, बुआ, भाभी या किसी दोस्त को फोन देने जा रहे हैं तो पिंक कलर का ही लें।   

पिंक कलर के स्मार्टफोन 

Uploaded image

Google Pixel 9- यह गूगल का फ्लैगशिप स्मार्टफोन है जो Peony (Pink) कलर में आता है। यह फोन 12 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज के साथ आता है। इसमें 6.3 इंच की स्क्रीन पर Actua display मिलता है। इस फोन में Google Tensor G4 प्रोसेसर लगाया गया है। गूगल के इस स्मार्टफोन में डुअल कैमरा सेटअप मिलता है जिसमें 50 MP का मेन बैक कैमरा और 48 MP का दूसरा अल्ट्र वाइड कैमरा मैक्रो फोकस के साथ मौजूद है। गूगल के इस फोन में 4,700 mah की बैटरी लगाई गई है। Google Pixel 9 की कीमत 79,999 रुपये है। 

Uploaded image

Samsung Galaxy A56 5G- सैमसंग का यह फोन Awesome Pink कलर में आता है। इस फोन में 6.7 इंच की स्क्रीन पर सुपर एमोलेड डिस्प्ले मिलता है। यह फोन 12 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज के साथ आता है। इस फोन में ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलता है जिसमें 50 MP का मेन बैक कैमरा, 12 MP का दूसरा अल्ट्र वाइड कैमरा और 5 MP का मैक्रो कैमरा है। स्मार्टफोन में 5000 mah की बैटरी लगाई गई है। Samsung Galaxy A56 5G की कीमत 48,999 रुपये है।  

Uploaded image

Oppo Reno15c- यह ओप्पो का लेटेस्ट फोन है जो Afterglow Pink कलर में आता है। यह फोन 8 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज और 12 जीबी रैम +512 जीबी स्टोरेज जैसे 2 वेरिएंट में आता है। इसमें 6.57 इंच की स्क्रीन पर एमोलेड डिस्प्ले मिलता है। इस फोन में Snapdragon 6 Gen 1 प्रोसेसर लगाया गया है। इस स्मार्टफोन में ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलता है जिसमें 50 MP का मेन बैक कैमरा, 8 MP का दूसरा अल्ट्र वाइड कैमरा और 2 MP का मैक्रो कैमरा है। इस फोन में 7000 mah की बैटरी लगाई गई है। Oppo Reno15c के 8 GB वेरिएंट की कीमत 34,999 रुपये और 12 GB वेरिएंट की कीमत 37,999 रुपये है। 

Advertisement
Uploaded image

Motorola Edge 50 Fusion 5G- मोटोरोला का यह फोन Hot Pink कलर में आता है। इसमें 6.7 इंच की स्क्रीन पर pOLED डिस्प्ले मिलता है। इस फोन में Snapdragon 7s Gen 2 प्रोसेसर लगाया गया है। इस स्मार्टफोन में डुअल कैमरा सेटअप मिलता है जिसमें 50 MP का मेन बैक कैमरा, 13 MP का दूसरा अल्ट्र वाइड कैमरा है। इस फोन में 5000 mah की बैटरी लगाई गई है। Motorola Edge 50 Fusion 5G के 8 GB रैम + 128 GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 25,999 रुपये है। 

इसे भी पढ़ें- International Women's Day 2026: महिला दिवस पर दें ये शानदार गिफ्ट, कीमत में भी हैं सस्ते

Advertisement
Published By:
 Kritarth Sardana
पब्लिश्ड