OnePlus Nord 6 आज होगा भारत में लॉन्च, अभी जानिए फीचर्स से लेकर कीमत तक सब कुछ

OnePlus Nord 6 भारत में आज मंगलवार 7 अप्रैल को शाम 7 बजे लॉन्च होगा। हमें फोन को लेकर अभी तक जो कुछ पता चला है वो हम आपको बताने जा रहे हैं।

oneplus
OnePlus Nord 6's India launch date has been announced. | Image: OnePlus

OnePlus Nord 6 भारत में आज मंगलवार 7 अप्रैल को शाम 7 बजे लॉन्च होगा। हालांकि फोन के लॉन्च से पहले बहुत फीचर्स की जानकारी तो कंपनी ने स्वयं ही दे दी है। लेकिन कुछ फीचर्स का अभी पता नहीं चला है। इसके साथ ही फोन की कीमत भी लॉन्च के बाद ही पता चलेगी। हमें फोन को लेकर अभी तक जो कुछ पता चला है वो हम आपको बताने जा रहे हैं।  

OnePlus Nord 6 के फीचर्स 

OnePlus Nord 6 फोन Qualcomm Snapdragon 8s Gen 4 प्रोसेसर के साथ लॉन्च होगा। इस फोन में 9000 mah बैटरी लगाई गई है। कंपनी के अनुसार फुल चार्ज करने पर इस फोन से 2.5 दिन या उससे भी ज्यादा का बैटरी बैकअप मिलेगा। वनप्लस ने यह भी बताया है कि इस फोन से 26 घंटे से भी ज्यादा तक यूट्यूब देख सकेंगे। यह फोन 12 जीबी रैम और 256 जीबी इंटरनल स्टोरेज के साथ पेश होगा। 

यह एक मिलिट्री ग्रेड (MIL-STD810H) फीचर्स वाला स्मार्टफोन होगा। कंपनी के अनुसार यह OnePlus 15 के समान ही मजबूत स्मार्टफोन होगा, जो गिरने पर भी आसानी से टूटेगा नहीं। इस फोन की फ्रंट स्क्रीन को क्रिस्टल गार्ड ग्लास सुरक्षा प्रदान करेगा। स्मार्टफोन को IP69 की रेटिंग दी गई है जिससे फोन तेज प्रेशर से भी पानी पड़ने पर खराब नहीं होगा। 

OnePlus Nord 6 के कैमरा सेटअप पर ध्यान दें तो कंपनी ने बताया है कि इस फोन में Sony का 50 MP का मेन बैक OIS कैमरा होगा। इस फोन के कैमरे से 4K पर वीडियो 60 FPS पर बना सकते हैं। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 32 MP का फ्रंट कैमरा लगाया गया है। 

Advertisement

वनप्लस के इस फोन में 165 hz का रिफ्रेश रेट मिलेगा। स्मार्टफोन में 1800 निट्स की पीक ब्राइटनेस मिलेगी। 

OnePlus Nord 6 का डिस्प्ले 

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इस फोन में 6.78 इंच की स्क्रीन पर AMOLED डिस्प्ले मिल सकता है। 

Advertisement

OnePlus Nord 6 की कीमत 

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार OnePlus Nord 6 के अलग अलग वेरिएंट की कीमत 35,000 से 40,000 रुपये के बीच हो सकती है। हालांकि कंपनी ने फोन की कीमत को लेकर कोई जानकारी नहीं दी है। इसलिए 7 अप्रैल को फोन के लॉन्च के साथ ही इसकी कीमत की सही जानकारी मिलेगी।  

इसे भी पढ़ें- Apple ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड, iPhone 17 Pro Max चांद पर पहुंचने वाला बना दुनिया का पहला फोन, NASA ने आईफोन से खींची पृथ्वी की फोटो

Published By :
Kritarth Sardana
पब्लिश्ड