OnePlus Nord 6 हुआ 9000 mah की बड़ी बैटरी के साथ लॉन्च, 26 घंटे तक देख सकेंगे यूट्यूब, जानिए सभी फीचर्स और कीमत

OnePlus Nord 6 भारत में लॉन्च हो गया है। फोन के सबसे खास फीचर्स की बात करें तो इस फोन में 9000 mah की बड़ी बैटरी और 165 hz का रिफ्रेश रेट है।

भारत में लॉन्च हो गया है। फोन के सबसे खास फीचर्स की बात करें तो इस फोन में 9000 mah की बड़ी बैटरी और 165 hz का रिफ्रेश रेट है।
OnePlus Nord 6 | Image: OnePlus

OnePlus Nord 6 भारत में लॉन्च हो गया है। चीनी कंपनी ने फोन के कुछ फीचर्स की जानकारी तो लॉन्च से पहले ही दे दी थी, लेकिन अब क्यूंकि फोन लॉन्च हो गया है तो सभी फीचर्स और कीमत पूरी तरह आधिकारिक रूप से सामने आ गए हैं। फोन के सबसे खास फीचर्स की बात करें तो इस फोन में 9000 mah की बड़ी बैटरी और 165 hz का रिफ्रेश रेट है।  

OnePlus Nord 6 के फीचर्स 

OnePlus Nord 6 फोन Quick Silver, Fresh Mint और Pitch Black जैसे 3 कलर्स में लॉन्च हुआ है। इस फोन में Qualcomm Snapdragon 8s Gen 4 प्रोसेसर लगाया गया है। यह फोन 8 GB रैम + 256 GB स्टोरेज और 12 GB रैम + 256 GB स्टोरेज जैसे 2 वेरिएंट में उपलब्ध हुआ है। 

यह एक मिलिट्री ग्रेड (MIL-STD810H) फीचर्स वाला स्मार्टफोन है। कंपनी के अनुसार यह OnePlus 15 के समान ही मजबूत स्मार्टफोन है, जो गिरने पर भी आसानी से टूटेगा नहीं। इसके साथ ही फोन दिखने में भी OnePlus 15 जैसा ही है। फोन की स्क्रीन को सुरक्षा प्रदान करने के लिए इसमें क्रिस्टल गार्ड ग्लास लगाया गया है। इस स्मार्टफोन को IP66, IP68, IP69 और IP69K की रेटिंग दी गई है जो फोन को धूल-मिट्टी के साथ तेज प्रेशर से भी पानी पड़ने पर सुरक्षा प्रदान करेगी। 

Uploaded image

वनप्लस नोर्ड 6 में 6.78 इंच की स्क्रीन पर AMOLED डिस्प्ले मिलेगा। इस फोन में 165 hz का रिफ्रेश रेट मिलेगा। फोन में 3600 निट्स की पीक ब्राइटनेस मिलेगी। 

Advertisement

यह फोन डुअल कैमरा सेटअप के साथ आया है जिसमें Sony का 50 MP का मेन बैक कैमरा और 8 MP का अल्ट्रा वाइड कैमरा फ़्लैश के साथ लगाया गया है। फोन के कैमरे से 4K पर 60 FPS के साथ वीडियो बना सकते हैं। फोन में 32 MP का फ्रंट कैमरा लगाया गया है।   

बैटरी की बात करें तो OnePlus Nord 6 फोन में 9000 mah की बड़ी बैटरी लगाई गई है। इसके साथ ही कंपनी 100 W का सुपर फास्ट चार्जर भी दे रही है। कंपनी के अनुसार फुल चार्ज करने पर इस फोन से 2.5 दिन या उससे भी ज्यादा का बैटरी बैकअप मिलेगा। वनप्लस ने यह भी बताया है कि इस फोन से 26 घंटे से भी ज्यादा तक यूट्यूब देख सकेंगे। यह फोन एंड्रॉयड 16 आधारित OxygenOS 16 के साथ पेश हुआ है। 

Advertisement

OnePlus Nord 6 की कीमत और उपलब्धता 

OnePlus Nord 6 के 8 GB रैम + 256 GB स्टोरेज की कीमत 38,999 रुपये और 12 GB रैम + 256 GB स्टोरेज की कीमत 41,999 रुपये है। यह फोन देश भर के सभी वनप्लस स्टोर और प्रमुख रिटेल स्टोर के साथ एमेजोन और वनप्लस की भारतीय आधिकारिक साइट पर भी उपलब्ध होगा। फोन की सेल 9 अप्रैल से शुरू होगी। 

इसे भी पढ़ें-  Apple ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड, iPhone 17 Pro Max चांद पर पहुंचने वाला बना दुनिया का पहला फोन, NASA ने आईफोन से खींची पृथ्वी की फोटो

 

 

Published By :
Kritarth Sardana
पब्लिश्ड