धमाकेदार ऑफर के साथ OnePlus N6 ने मारी एंट्री, Amazon Sale में मिल रहा जबरदस्त डिस्काउंट
OnePlus N6 को चीनी कंपनी ने पिछले दिनों लॉन्च कर दिया था। अब आज 4 जुलाई से Amazon Prime Day Sale 2026 शुरू होने के साथ वनप्लस के इस लेटेस्ट स्मार्टफोन की सेल भी शुरू हो गई है।
- टेक्नोलॉजी न्यूज
- 3 min read

OnePlus N6 को चीनी कंपनी ने पिछले दिनों लॉन्च कर दिया था लेकिन इस फोन की सेल Amazon Prime Day Sale 2026 में ही शुरू होनी थी। अब आज 4 जुलाई से एमेज़ोन की प्राइम डे सेल शुरू होने के साथ वनप्लस के इस लेटेस्ट स्मार्टफोन की सेल भी शुरू हो गई है। एमेज़ोन प्राइम डे सेल में इस फोन पर भी जबरदस्त ऑफर दे रहा है। हम आपको फोन की कीमत, फीचर्स के साथ पेश हुए इस ऑफर के बारे में भी बताने जा रहे हैं।
OnePlus N6 की कीमत, उपलब्धता और ऑफर
यह फोन फिलहाल एमेज़ोन की प्राइम डे सेल में उपलब्ध हो गया है। ऐसे में अगर आपके पास एमेज़ोन प्राइम की सदस्यता है तभी आप इस फोन को खरीद यहां से खरीद सकेंगे। यूं तो OnePlus N6 के 4 GB रैम + 128 GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 22,999 रुपये और 6 GB रैम + 128 GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 24,999 रुपये है। लेकिन प्राइम डे सेल में 4 GB रैम वेरिएंट की कीमत 21,999 रुपये और 6 GB रैम वेरिएंट की कीमत 23,999 रुपये कर दी है। इससे ग्राहकों को पहले दिन ही बंपर डिस्काउंट मिल रहा है।
इसके साथ ही एसबीआई और ऐक्सिस बैंक के क्रेडिट कार्ड से फोन पर 500 रुपये का अतिरिक्त इंस्टेंट डिस्काउंट मिल रहा है। इसके अलावा 22,750 रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर भी चल रहा है। इन सभी ऑफर से आप OnePlus N6 को बहुत सस्ती कीमत में खरीद सकते हैं।
OnePlus N6 के फीचर्स
OnePlus N6 Fresh Mint और Midnight Green जैसे 2 कलर्स के साथ पेश हुआ है। इस फोन की बॉडी मेंन मिलिट्री ग्रेड स्टैंडर्ड्स (MIL-STD-810H) फीचर्स दिए गए हैं जिससे यह एक मजबूत फोन है और गिरने पर भी आसनी से नहीं टूटेगा। इस फोन को IP65 की रेटिंग दी गई है जिससे यह फोन धूल-मिट्टी के साथ पानी से भी सुरक्षित रहेगा।
Advertisement
इस फोन में MediaTek Dimensity 6360 Apex प्रोसेसर लगाया गया है। इस फोन के 2 वेरिएंट आए हैं जिनमें 4 GB रैम + 128 GB स्टोरेज और 6 GB रैम + 128 GB स्टोरेज के नाम शामिल हैं। वनप्लस के इस फोन में 6.8 इंच की स्क्रीन पर HD+ डिस्प्ले मिलेगा। फोन में 120 hz का रिफ्रेश रेट दिया गया है। इस फोन में 1200 निट्स की पीक ब्राइटनेस मिलेगी।
कैमरा पर गौर करें तो वनप्लस एन6 फोन में 50 MP का सिंगल मेन बैक कैमरा लगाया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए फोन में 8 MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। इस फोन मेंन कई AI फीचर्स भी दिए हैं। यह फोन लेटेस्ट एंड्रॉयड 16 पर आधारित OxygenOS 16 के साथ पेश हुआ है। कंपनी फोन पर सॉफ्टवेयर और सिक्योरिटी अपडेट भी देगी।
Advertisement
OnePlus N6 में 8000 mah की बड़ी बैटरी लगाई है। कंपनी के अनुसार यह फोन एक बार चार्ज होने पर 3 दिन तक चल जाएगा। इसके साथ ही फोन में 45W की फास्ट चार्जिंग का फीचर भी दिया गया है।