Samsung Galaxy M47 5G की सेल भारत में हुई शुरू, Amazon सेल में मिल रहा है भारी डिस्काउंट, जानिए ऑफर

Amazon Prime Day Sale के शुरू होने के साथ ही Samsung Galaxy M47 5G की पहली सेल भी शुरू हो गई है। इस सेल में यह फोन भारी डिस्काउंट के साथ मिल रहा है। हम आपको इस फोन की कीमत के साथ ऑफर और फीचर्स की भी जानकारी देने जा रहे हैं।

Samsung Galaxy M47 5G
Samsung Galaxy M47 5G | Image: Samsung

Samsung Galaxy M47 5G: सैमसंग ने हाल ही में M सीरीज से अपना नया स्मार्टफोन Samsung Galaxy M47 5G लॉन्च किया था। अब आज 4 जुलाई से Amazon Prime Day Sale के शुरू होने के साथ ही इस फोन की पहली सेल भी शुरू हो गई है। इस सेल में यह फोन भारी डिस्काउंट के साथ मिल रहा है। हम आपको इस फोन की कीमत के साथ ऑफर और फीचर्स की भी जानकारी देने जा रहे हैं।   

Samsung Galaxy M47 5G की कीमत, उपलब्धता और ऑफर  

Samsung Galaxy M47 5G के 6 GB रैम + 128 GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 23,999 रुपये, 8 GB रैम + 128 GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 26,999 रुपये और 8 GB रैम + 256 GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 31,999 रुपये है। सेल के लिए यह फोन अभी सिर्फ एमेजोन पर उपलब्ध हुआ है। लेकिन क्यूंकि अभी प्राइम डे सेल चल रही है इसलिए वहां से भी सिर्फ वही लोग इस फोन को खरीद सकते हैं जिनके पास एमेज़ोन प्राइम की सदस्यता है। सेल खत्म होने के बाद यह फोन सभी के लिए उपलब्ध हो जाएगा।  

ऑफर की बात करें तो एमेज़ोन ने प्राइम डे सेल में सैमसंग के इस फोन की कीमत में ही कटौती कर दी है। इसके अलावा एमेज़ोन आईसीआईसीआई बैंक के क्रेडिट कार्ड से 5 प्रतिशत का अतिरिक्त डिस्काउंट मिलेगा।   

Samsung Galaxy M47 5G के फीचर्स 

सैमसंग के इस फोन में ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है जिसमें 50 MP का मेन OIS बैक कैमरा, 5 MP का अल्ट्र वाइड और 2 MP का तीसरा कैमरा लगाया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए फोन में 12 MP का HDR फ्रंट कैमरा उपलब्ध है। इस फोन में 4K पर वीडियो रिकार्ड करने की सुविधा भी मिलेगी। इसके साथ फोन में मौजूद Nightography मोड से अंधेरे या लो लाइट में भी शानदार फोटो खींचे जा सकेंगे। 

Advertisement

सैमसंग के इस स्मार्टफोन में 4nm वाला Qualcomm Snapdragon 6 Gen 3 प्रोसेसर लगाया गया है। इस फोन में LPDDR5X रैम लगाई गई है। 

इस फोन में 6.7 इंच की स्क्रीन पर फुल HD+ सुपर एमोलेड डिस्प्ले मिलेगा। फोन में 120 hz का रिफ्रेश रेट दिया गया है। स्मार्टफोन में Corning Gorilla Glass Victus+ का फीचर दिया है जो फोन की स्क्रीन को कड़ी सुरक्षा प्रदान करने का काम करेगा।  इस फोन में 6000 mah की बड़ी बैटरी दी गई गई है जिसके लिए 45W की फास्ट चार्जिंग का फीचर भी मिलेगा। सैमसंग ने इस फोन में बायपास चार्जिंग का फीचर दिया है। इससे गेमर्स चार्जिंग पर फोन लगाए हुए अगर गेम खेलते हैं तो भी फोन की बैटरी पर जोर नहीं पड़ेगा।    

Advertisement

यह फोन लेटेस्ट एंड्रॉयड 16 पर आधारित One UI 8.5 के साथ पेश हुआ है। कंपनी फोन में 6 वर्ष का सॉफ्टवेयर और 6 वर्ष का ही सिक्योरिटी अपडेट देगी। यह फोन Rogue Red और Blaze Blue जैसे 2 कलर्स के साथ पेश हुआ है।      

इसे भी पढ़ें- Amazon Prime Day Sale 2026 हुई शुरू, सैमसंग का ये शानदार फोन मिल रहा अब तक की सबसे सस्ती कीमत में, जानिए ऑफर
 

Published By:
 Kritarth Sardana
पब्लिश्ड