Nothing (4a) 5 मार्च को होने जा रहा है भारत में लॉन्च, अभी जानिए सभी फीचर्स और कीमत

Nothing (4a) स्मार्टफोन 5 मार्च को लॉन्च होने जा रहा है। लेकिन इसके लॉन्च से पहले फोन के कई फीचर्स लीक हो गए हैं।

nothing
nothing | Image: nothing

ब्रिटिश कंपनी Nothing ने अपना नया स्मार्टफोन लॉन्च करने का ऐलान कर दिया है। कंपनी भारत समेत दुनिया भर में Nothing (4a) स्मार्टफोन को 5 मार्च को लॉन्च करने जा रही है। भारतीय समय अनुसार यह लॉन्च शाम 4 बजे शुरू होगा। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार यह कंपनी का मिड रेंज स्मार्टफोन होगा। कंपनी इस सीरीज से बेस वेरिएंट के साथ प्रो वेरिएंट भी Nothing (4a) Pro के रूप में लॉन्च कर सकती है। अभी फोन को लॉन्च होने में तो थोड़ा समय है लेकिन इसके लॉन्च से पहले Nothing (4a) के कई फीचर्स लीक हो गए हैं।   

Nothing (4a) के संभावित फीचर्स

Nothing (4a) में 6.7 इंच की स्क्रीन पर AMOLED डिस्प्ले मिल सकता है। इस फोन में 1.5K रिजॉल्यूशन के साथ 120 hz का रिफ्रेश रेट मिल सकता है। रिपोर्ट्स के अनुसार फोन में Qualcomm Snapdragon 7s Gen 4 प्रोसेसर लगा हो सकता है। इस फोन में 8 GB या 12 GB RAM और 128 GB या 256 GB तक की स्टोरेज मिल सकती है। ऐसा भी हो सकता है कि फोन दो अलग-अलग वेरिएंट में पेश हो जाए। 

इस फोन में 5400 mAh की बैटरी लगी हो सकती है। इसके लिए कंपनी 50W की फास्ट वायर चार्जिंग का सपोर्ट भी दे सकती है। इस फोन को IP65 की रेटिंग मिलने की उम्मीद है, जो फोन को पानी और धूल-मिट्टी से बचाने का काम करेगी। 

कैमरे की बात करें तो Nothing (4a) में ट्रिपल कैमरा सेटअप मिल सकता है। इस सेटअप में 50 MP का मेन बैक कैमरा, 8 MP का दूसरा अल्ट्रवाइड और 50 MP का तीसरा टेलीफोटो कैमरा फ़्लैश के साथ हो सकता है। इस स्मार्टफोन में 3.5x ऑप्टिकल ज़ूम भी मिल सकता है। तो वहीं सेल्फ़ी और वीडियो कॉलिंग के लिए स्मार्टफोन में 32 MP का फ्रंट कैमरा लगाया जा सकता है। यह फोन ब्लू, ब्लैक, व्हाइट और पिंक जैसे 4 रंगों में लॉन्च हो सकता है। 

Advertisement

Nothing (4a) की कीमत 

Nothing (4a) की कीमत 30,000 से 40,000 रुपये के बीच हो सकती है। हालांकि इन सभी फीचर्स और कीमत की जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार पता चली है। Nothing (4a) के सभी फीचर्स की सटीक जानकारी फोन के लॉन्च होने के बाद ही पता चलेगी। 

इसे भी पढ़ें- Google Pixel 10A भारत में हुआ लॉन्च, एक बार चार्ज होने पर चलेगा 30 घंटे तक, जानिए सभी फीचर्स और कीमत

Advertisement
Published By :
Kritarth Sardana
पब्लिश्ड