Motorola Razr Fold: मोटोरोला ने पहला फोल्डेबल फोन भारत में किया लॉन्च, इस दिन से होगी सेल शुरू, जानिए फीचर्स और कीमत
मोटोरोला ने भारत में अपना पहला फोल्डेबल स्मार्टफोन Motorola Razr Fold लॉन्च कर दिया है। जानिए किस दिन से होगी सेल शुरू। साथ ही सभी फीचर्स और कीमत भी जानिए।
- टेक्नोलॉजी न्यूज
- 3 min read

Motorola Razr Fold Launch: मोटोरोला ने भारत में अपना पहला फोल्डेबल स्मार्टफोन Motorola Razr Fold लॉन्च कर दिया है। कंपनी अभी तक अपनी फ्लैगशिप Razr सीरीज से फ्लिप स्मार्टफोन लॉन्च करती आई है। लेकिन अब इस सीरीज से फोल्डेबल स्मार्टफोन भी पेश हो गया है। बड़ी बात यह भी है कि यह पहला फोल्डेबल स्मार्टफोन है जिसके कैमरा को DXOMARK ने गोल्ड लेबल की रेटिंग दी है।
Motorola Razr Fold के फीचर्स
डिजाइन- Motorola Razr Fold पैंटोन ब्लैकेंड ब्लू , पैंटोन लिली व्हाइट कलर के साथ FiFa के एक विशेष एडिशन में भी पेश हुआ है।
डिस्प्ले- इस फोन में 6.56 इंच का कवर AMOLED डिस्प्ले मिलेगा तो वहीं फोन को खोलने पर 8.1 इंच का LTPO AMOLED डिस्प्ले मिलेगा। फोन में 6200 निट्स की पीक ब्राइटनेस मिलेगी।
प्रोसेसर- इस फोन में Snapdragon 8 Gen 5 Mobile प्लेटफॉर्म लगाया गया है।
Advertisement
रैम और मेमोरी- मोटोरोला ने अपने इस फोल्डेबल स्मार्टफोन को 12 GB रैम + 256 GB स्टोरेज और 16 GB रैम + 512 GB स्टोरेज जैसे 2 वेरिएंट के साथ बाजार में पेश किया है।
कैमरा- Motorola Razr Fold फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप लगाया है। बता दें कि यह पहला फोल्डेबल स्मार्टफोन है जिसके कैमरा को DXOMARK ने गोल्ड लेबल की रेटिंग दी है। इस फोन में Sony Lytia 828 का 50 MP का मेन बैक कैमरा मिलेगा। फोन में 50 MP का दूसरा अल्ट्रा वाइड/ मैक्रो कैमरा है। फोन में तीसरा कैमरा Sony LYTIA 600 का 50 MP का टेलीफोटो कैमरा है।
Advertisement
फ्रंट कैमरा की बात करें तो फोन के कवर डिस्प्ले पर यह 32 MP का लगाया गया है। तो वहीं इनर डिस्प्ले में यह 20 MP का दिया गया है।
बैटरी- इस फोन में 6000 mAh की बैटरी लगाई गई है, जिसके लिए इस फोन में 80W का फास्ट चार्जिंग फीचर मिलेगा।
अन्य फीचर्स- Motorola Razr Fold एंड्रॉयड 16 के साथ लॉन्च हुआ है। कंपनी फोन पर 7 वर्ष तक सॉफ्टवेयर और सिक्योरिटी अपडेट देगी।
इसके अलावा फोन को IP46, IP48 और IP49 की रेटिंग दी गई है जो Motorola Razr Fold को धूल-मिट्टी के साथ पानी से भी सुरक्षा प्रदान करने का काम करेगी।
Motorola Razr Fold की कीमत और उपलब्धता
Motorola Razr Fold के 12 GB रैम + 256 GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 1,49,999 रुपये और 16 GB रैम + 512 GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 159,999 रुपये है। फोन के विशेष 16 GB रैम और 512 GB FIFA Edition की कीमत 1,69,999 रुपये है। फोन की सेल 20 मई से फ्लिपकार्ट पर शुरू होगी।