Flipkart Sale में iPhone 17 Pro के दाम गिरे, बेहतरीन कैमरा वाला फोन अब मिल रहा जबरदस्त डिस्काउंट पर

iPhone 17 Pro apple के सबसे महंगे फोन में से एक है। लेकिन अब फ्लिपकार्ट सेल में iPhone 17 Pro की कीमत घटा दी गई है जिससे यह फोन ग्राहक अब बहुत सस्ती कीमत में खरीद सकते हैं।

iphone 17 pro
The iPhone 17 Pro series comes with a dual-tone design. | Image: Pexels

iPhone 17 Pro apple के सबसे महंगे फोन में से एक है। इसके कैमरा में बेहतरीन फीचर्स मिलते हैं। लेकिन अब फ्लिपकार्ट सेल में iPhone 17 Pro की कीमत घटा दी गई है जिससे यह फोन ग्राहक अब पहले के मुकाबले बहुत सस्ती कीमत में खरीद सकते हैं। iPhone 17 Pro कॉस्मिक ऑरेंज, सिल्वर और डीप ब्लू जैसे 3 रंगों में आता है।  

iPhone 17 Pro ऑफर

फ्लिपकार्ट सेल iPhone 17 Pro के 256GB वेरिएंट की कीमत घटा कर अब 1,26,900 रुपये, 512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 1,46,900 रुपये और 1TB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 1,66,900 रुपये कर दी गई है। अब अगर आप आईफोन 17 प्रो को फ्लिपकार्ट ऐक्सिस बैंक के क्रेडिट कार्ड से लेंगे तो आपको 4500 रुपये का बंपर डिस्काउंट मिल जाएगा। इसके अलावा यहां 47,350 रुपये का एक्सचेंज ऑफर भी उपलब्ध है जिससे आपको iPhone 17 Pro काफी सस्ती कीमत में मिल सकता है।  

iPhone 17 Pro के फीचर्स 

iPhone 17 Pro कॉस्मिक ऑरेंज, सिल्वर और डीप ब्लू जैसे 3 रंगों में आता है। इसमें 6.3 इंच की स्क्रीन पर Super Retina XDR डिस्प्ले मिलता है। फोन में 120Hz का रिफ्रेश रेट और 3000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस मिलती है।  

ऐप्पल ने इस आईफोन में A19 Pro चिप लगाई है। इस फोन में डायनेमिक आइलैंड भी मौजूद है। apple के अनुसार iPhone 17 Pro की बैटरी से 31 घंटे तक का वीडियो प्लेबैक मिल सकता है। इस आईफोन को IP68 की रेटिंग दी गई है जो पानी और धूल मिट्टी से सुरक्षा प्रदान करने का प्रमाण देती है।

Advertisement

iPhone 17 Pro में प्रो फ्यूजन ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलता है, जिसमें 48 MP का मेन बैक कैमरा, 48 MP का दूसरा अल्ट्रा वाइड कैमरा और 48 MP का ही तीसरा टेलीफोटो कैमरा लगाया गया है। तो वहीं इस फोन में भी 18 MP का फ्रंट कैमरा ‘सेंटर स्टेज’ फीचर के साथ दिया गया है।

इसे भी पढ़ें- iPhone 17 फ्लिपकार्ट-अमेजन नहीं यहां मिल रहा सबसे सस्ता, जानिए इस बंपर ऑफर को

Advertisement
पब्लिश्ड