अपडेटेड 13 February 2026 at 14:14 IST

Moto G96 5G: मोटोरोला का 3D कर्व्ड डिस्प्ले वाला स्मार्टफोन अब हुआ सस्ता, मिल रहा है दमदार ऑफर के साथ

Moto G96 5G फ्लिपकार्ट पर अब सस्ती कीमत में हुआ उपलब्ध

Moto G96 Launched in India, Offers Premium Design, Android 15, 50MP Camera Under Rs 20,000
Moto G96 Launched in India, Offers Premium Design, Android 15, 50MP Camera Under Rs 20,000 | Image: Motorola

मोटोरोला ने पिछले वर्ष Moto G96 5G को 2 वेरिएंट में लॉन्च किया था जिनमें 8 GB रैम, 128 GB स्टोरेज और 8 GB रैम, 256 GB स्टोरेज के नाम शामिल हैं। 128 GB स्टोरेज मॉडल की कीमत 17,999 रुपये और 256 GB स्टोरेज मॉडल की कीमत 19,999 रुपये थी। लेकिन अब कंपनी ने फोन की कीमत घटा दी है। इससे जिन ग्राहकों को यह फोन पहले महंगा लग रहा होगा अब वो भी इस शानदार फोन को खरीद सकते हैं। 

Moto G96 5G की नई कीमत 

फ्लिपकार्ट पर Moto G96 5G के 128 GB स्टोरेज की कीमत अब 17,999 रुपये और 256 GB स्टोरेज की कीमत 18,999 रुपये है। इससे कंपनी ने 256 जीबी मॉडल पर अब 1000 रुपये कीमत कम कर दी है। यहां बैंक ऑफर भी मौजूद है जिससे 950 रुपये की अतिरिक्त छूट भी मिल रही है। इसके अलावा एक्सचेंज ऑफर भी चल रहा है, जिससे ग्राहक फोन और भी सस्ती कीमत में खरीद सकते हैं। 

Moto G96 5G के फीचर्स 

यह फोन Ashleigh Blue, Greener Pastures, Cattleya Orchid, और Dresden Blue जैसे 4 कलर्स में आता है। कंपनी ने फोन में अल्ट्रा प्रीमियम पैनटोन वीगन लैदर फिनिश डिज़ाइन दिया है। स्मार्टफोन में 6.67 इंच की स्क्रीन पर फुल HD+ 10 बिट 3D कर्व्ड pOLED डिस्प्ले मिलता है। फोन में 144Hz का रिफ्रेश रेट और 1600 निट्स तक का पीक डिस्प्ले मिलता है। मोटोरोला ने फोन में Qualcomm Snapdragon 7s Gen 2 प्रोसेसर लगाया है। 

कैमरा की बात करें तो इस फोन में डुअल कैमरा सेटअप दिया गया है।  जिसमें 50 MP का Sony LYTIA  700C मेन बैक कैमरा है और 8 MP का दूसरा अल्ट्रावाइड कैमरा है। इसके आलावा फोन में 32 MP का फ्रंट कैमरा लगाया गया है। Moto G96 5G में 5500 mAh की बैटरी लगाई गई है। कंपनी फोन के साथ 33 W का टर्बो चार्जर भी देती है। फोन को पानी और धुल से सुरक्षा प्रदान करेने के लिए IP68 की रेटिंग भी मिली हुई है। इसके अलावा फोन में इन डिस्प्ले फिंगर प्रिंट स्कैनर और डुअल सिम जैसे फीचर्स भी हैं। फोन में डॉल्बी एटमॉस से लेस डुअल स्पीकर्स है।

Advertisement

इसे भी पढ़ें- Google Pixel 10a इस दिन होगा भारत में लॉन्च, जानिए लॉन्च से पहले सभी फीचर्स

Published By : Kritarth Sardana

पब्लिश्ड 13 February 2026 at 14:10 IST