अपडेटेड 8 March 2026 at 14:10 IST
Maruti Suzuki ने खोल दिया पिटारा, गाड़ियों पर मिल रही है 50000 रुपये तक की बड़ी छूट, जानिए इस शानदार ऑफर को
देश की सबसे बड़ी ऑटोमोबाइल कंपनी Maruti Suzuki ने अपनी कई गाड़ियों पर बंपर ऑफर का ऐलान कर दिया है। ऐसे में अगर आप नई गाड़ी लेने जा रहे हैं तो ये खबर आपके लिए ही है।
- टेक्नोलॉजी न्यूज
- 2 min read

Maruti Suzuki Cars Offer: पिछले वर्ष जीएसटी और नए साल के ऑफर के बाद एक बार फिर गाड़ियों की कीमतों में कटौती होती दिख रही है। देश की सबसे बड़ी ऑटोमोबाइल कंपनी Maruti Suzuki ने अपनी कई गाड़ियों पर बंपर ऑफर का ऐलान कर दिया है। ऐसे में अगर आप नई गाड़ी लेने जा रहे हैं तो ये खबर आपके लिए ही है।
मारुति सुजुकी अपनी Arena रेंज के अंदर आने वाली गाड़ियों पर 50,000 रुपये तक की छूट दे रही है। इस ऑफर में 25 हजार का डिस्काउंट, 25 हजार रुपये का स्क्रैप बेनिफिट, 20 हजार एक्सचेंज बोनस और 5 हजार रुपये तक का कॉर्पोरेट ऑफर दिया जा रहा है। यह सभी ऑफर 31 मार्च तक चलेंगे।
ऑफर क्या है
Maruti Suzuki Brezza
Maruti Suzuki अपनी लोकप्रिय कॉम्पैक्ट SUV Maruti Suzuki Brezza के लगभग सभी वेरिएंट पर 45,000 रुपये के फायदे दे रही है। इसमें 15000 रुपये तक का डिस्काउंट, 20 हजार तक का एक्सचेंज बोनस या 25 हजार रुपये तक का स्क्रैप बोनस और 5 हजार रुपये का कॉरपोरेट ऑफर शामिल है। इस गाड़ी की एक्स-शोरूम कीमत 8.26 लाख रुपये से शुरू होती है।
Advertisement
Maruti Suzuki Swift
मारुति सुजुकी Arena डीलरशिप ऑफर के तहत Swift को बहुत सस्ता बेच रही है। इस गाड़ी पर 50 हजार रुपये तक के लाभ मिल रहे हैं जिनके तहत गाड़ी के AMT मॉडल पर 25 हजार रुपये का डिस्काउंट, 20 हजार रुपये का एक्सचेंज बोनस या 25 हजार रुपये का स्क्रैप बेनिफिट और 5000 रुपये का कॉर्पोरेट ऑफर मिल रहा है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 5.79 लाख रुपये से शुरू होती है।
Advertisement
Wagon R, Celerio और Alto पर भी आया ऑफर
इनके अलावा मारुति सुजुकी की Celerio, Wagon R, और Alto K10 पर भी 42,500 रुपये तक के लाभ प्रदान किए जा रहे हैं। इन सब ऑफर के जरिए आप मार्च के महीने में बहुत सस्ती कीमत में मारुति की गाड़ी खरीद सकते हैं।
Published By : Kritarth Sardana
पब्लिश्ड 8 March 2026 at 14:09 IST