बिना रिचार्ज किए मुफ्त में कर सकेंगे फोन कॉल, Infinix Smart 20 की सेल हुई शुरू, यहां मिल रहा है बंपर ऑफर

Infinix Smart 20 फोन की सेल भी शुरू हो गई है। पहली सेल से ही ग्राहकों को अपनी ओर खींचने के लिए कंपनी फोन पर तगड़ा ऑफर भी लेकर आई है। हम आपको फोन के फीचर्स, कीमत और ऑफर सब कुछ बताने जा रहे हैं।

infinix
Infinix Smart 20 has been launched in India. | Image: Infinix

Infinix Smart 20 पिछले हफ्ते ही भारत में लॉन्च हुआ था लेकिन अब आज शुक्रवार 12 जून से इस फोन की सेल भी शुरू हो गई है। पहली सेल से ही ग्राहकों को अपनी ओर खींचने के लिए कंपनी फोन पर तगड़ा ऑफर भी लेकर आई है। हम आपको फोन के फीचर्स, कीमत और ऑफर सब कुछ बताने जा रहे हैं।    

Infinix Smart 20 की कीमत, उपलब्धता और ऑफर 

Infinix Smart 20 के 4 GB रैम + 64 GB स्टोरेज मॉडल की कीमत 12,499 रुपये और 4 GB रैम + 128 GB स्टोरेज मॉडल की कीमत 13,999 रुपये है। बिक्री के लिए यह फोन Flipkart पर उपलब्ध हो गया है। पहली सेल से जुड़े ऑफर की बात करें तो इस फोन को फ्लिपकार्ट ऐक्सिस या फ्लिपकार्ट एसबीआई के क्रेडिट कार्ड से खरीदने पर 1,100 रुपये का बंपर डिस्काउंट मिलेगा। अगर आप आईसीआईसीआई या एचडीएफसी बैंक के क्रेडिट कार्ड से फोन खरीदेंगे तो आपको 500 रुपये का डिस्काउंट मिलेगा।  

इसके अलावा फ्लिपकार्ट पर 8,500 रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर भी चल रहा है जिससे ग्राहक इस फोन को काफी सस्ती कीमत में खरीद सकते हैं। 

बिना सिम के होगी फोन कॉल 

Infinix Smart 20 में अल्ट्रालिंक का बेहद खास फीचर दिया गया है। कंपनी के अनुसार इस फीचर के जरिए यूजर्स बिना नेटवर्क और सिम के भी 1 किलोमीटर के दायरे में फोन कॉल कर सकेंगे। यह एक मुफ़्त सेवा होगी लेकिन इस सेवा का लाभ उठाने के लिए दोनों यूजर्स के पास इंफिनिक्स के फोन होने चाहिए। इस फीचर से यूजर्स बेसमेंट या ऐसे स्थानों से भी फोन कर सकेंगे जहां नेटवर्क नहीं आता।   

Advertisement

Infinix Smart 20 के फीचर्स 

Infinix Smart 20 में 6.78 इंच की बड़ी स्क्रीन दी है जिस पर HD+ डिस्प्ले मिलेगा। फोन में 120 hz का रिफ्रेश रेट दिया गया है। इस फोन में 700 निट्स की पीक ब्राइटनेस मिलेगी। 

इस फोन की मोटाई मात्र 7.7 एमएम है। यह फोन Cloudline Blue, Polaris Titanium, Shadow Black और Sunlike Orange जैसे 4 कलर्स में उपलब्ध हुआ है। 

Advertisement

इस फोन में 5200 mah की बैटरी है। कंपनी फोन के साथ 15W का चार्जर भी फ्री दे रही है। इसमें 5W की रिवर्स चार्जिंग भी मिल रही है। फोन में बेहतरीन साउन्ड के लिए JBL का स्पीकर लगाया गया है। 

Infinix Smart 20 फोन में MediaTek Helio G81 Ultimate प्रोसेसर लगाया गया है। यह फोन 4 GB रैम + 64 GB स्टोरेज और 4 GB रैम + 128 GB स्टोरेज जैसे 2 वेरिएंट के साथ लॉन्च हुआ है। स्मार्टफोन में 8 MP का सिंगल बैक कैमरा और 8 MP का ही फ्रंट कैमरा लगाया गया है। यह फोन Android 16 पर आधारित XOS 16 के साथ बाजार में पेश हुआ है। इसके अलावा फोन को IP64 की रेटिंग भी मिली है जो फोन को धूल-मिट्टी और पानी से सुरक्षा प्रदान करने का काम करेगी। 

इसे भी पढ़ें- 7000 mah की बड़ी बैटरी वाले Oppo Reno 15C पर आया धुरंधर ऑफर

Published By:
 Kritarth Sardana
पब्लिश्ड