7000 mah की बड़ी बैटरी वाले Oppo Reno 15C पर आया धुरंधर ऑफर, मिल रहा 10000 रुपये से भी कम में, जानिए जबरदस्त डील

Oppo Reno 15C कंपनी का अपर मिड रेंज फोन है। लेकिन अब यह फोन धुरंधर ऑफर के साथ सस्ती कीमत में उपलब्ध हो गया है।

oppo Reno 15c
Oppo has added a new phone to its Reno 15 lineup in India. | Image: Oppo

Oppo Reno 15C कंपनी का अपर मिड रेंज फोन है जो Afterglow Pink और Twilight Blue जैसे 2 कलर्स में आता है। कंपनी ने इस फोन को फरवरी में लॉन्च किया था। लेकिन अब जून के महीने में यह फोन धुरंधर ऑफर के साथ सस्ती कीमत में उपलब्ध हो गया है।  

Oppo Reno 15C ऑफर 

फ्लिपकार्ट पर ओप्पो के इस फोन के 8 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 41,999 रुपये और 12 जीबी रैम +512 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 44,999 रुपये है। लेकिन फ्लिपकार्ट ऐक्सिस या फ्लिपकार्ट एसबीआई बैंक के क्रेडिट कार्ड के जरिए आप इस फोन पर 2,100 से 2,250 रुपये तक का भारी डिस्काउंट पा सकते हैं। 

इसके अलावा यहां फोन पर 32,700 रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर भी मौजूद है। इससे आप Oppo Reno 15C के 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को मात्र 10,000 या इससे भी कम कीमत में खरीद सकते हैं।  

Oppo Reno 15C फीचर्स 

Oppo Reno 15C में 6.57 इंच की स्क्रीन पर OLED डिस्प्ले मिलता है। इस फोन में 120 hz के रिफ्रेश रेट और 1400 निट्स की पीक ब्राइटनेस मिलती है। चीनी कंपनी के इस फोन में Snapdragon 6 Gen 1 प्रोसेसर लगाया गया है। यह फोन Android 16 पर आधारित Color OS 16 के साथ लॉन्च हुआ था। 

Advertisement

इस फोन को IP69 की रेटिंग मिली है जो इसे पानी और धूल-मिट्टी से सुरक्षित रखने के लिए प्रमाणित करती है। इस स्मार्टफोन में ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलता है जिसमें 50 MP का मेन बैक कैमरा, 8 MP का दूसरा अल्ट्रा वाइड कैमरा और 2 MP का तीसरा मैक्रो कैमरा शामिल है। फोन में 50 MP का फ्रंट कैमरा लगाया गया है। फोन में अंडर वॉटर फोटोग्राफी भी 4K मोड में मिलती है। 

Oppo Reno 15C फोन में 7000 mah की बड़ी बैटरी लगाई गई है जिसके साथ में 80 W का फास्ट चार्जर भी मिलता है।  

Advertisement

इसे भी पढ़ें- Oppo K14 5G Review: 7000 mah तगड़ी बैटरी वाला ओप्पो फोन क्या है अपनी रेंज में बेस्ट ? जानिए

Published By:
 Kritarth Sardana
पब्लिश्ड