iPhone 17e अब मिल रहा बेहद सस्ता, जानिए हजारों रुपये बचाने वाले इस ऑफर को
iPhone 17e मार्च में लॉन्च हुआ था, लेकिन अब जून के महीने में पहुंचते-पहुंचते इस पर शानदार ऑफर पेश कर दिया गया है।
- टेक्नोलॉजी न्यूज
- 2 min read

iPhone 17e मार्च में लॉन्च हुआ था, लेकिन अब जून के महीने में पहुंचते-पहुंचते इस पर शानदार ऑफर पेश कर दिया गया है। इससे ग्राहकों के पास सस्ती कीमत में आईफोन खरीदने का एक बेहद अच्छा मौका है।
iPhone 17e ऑफर
फ्लिपकार्ट पर आज iPhone 17e के 256 GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 64,900 रुपये है। तो वहीं 512 GB स्टोरेज की कीमत 84,900 रुपये है। लेकिन अब iPhone 17e को अगर आप फ्लिपकार्ट ऐक्सिस या फ्लिपकार्ट एसबीआई बैंक के क्रेडिट कार्ड से लेंगे तो आप फोन पर 3,245 रुपये का तगड़ा डिस्काउंट पा सकते हैं।
इतना ही नहीं आप अपने पुराने फोन को देकर इस iPhone 17e पर 47,350 रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर भी ले सकते हैं।
iPhone 17e के फीचर्स
1 डिस्प्ले- इस ऐप्पल फोन में 6.1 इंच की स्क्रीन पर Super Retina XDR डिस्प्ले दिया गया है। फोन में 2532 x 1170 पिक्सल पर रेजोल्यूशन मिलेगा। इस आईफोन में 800 निट्स की पीक ब्राइटनेस और HDR पर 1200 निट्स की पीक ब्राइटनेस मिलेगी।
Advertisement
2 डिजाइन- iPhone 17e को ब्लैक, व्हाइट के साथ सॉफ्ट पिंक कलर में भी आता है। फोन की बॉडी को एल्यूमीनियम डिजाइन दिया गया है। फ्रंट स्क्रीन Ceramic Shield 2 से लेस है। इसमें एक्शन बटन भी लगाया गया है। इस आईफोन को IP68 की रेटिंग दी गई है जो इसे पानी और धूल-मिट्टी से सुरक्षा प्रदान करने का काम करेगी।
3 प्रोसेसर- ऐप्पल ने अपने नए iPhone 17e में A19 चिप लगाई है।
Advertisement
4 बैटरी- कंपनी के अनुसार आईफोन17ई में 26 घंटे का वीडियो प्लेबैक मिलेगा। ऐप्पल के 20W चार्जर से आधे घंटे में फोन करीब 50 प्रतिशत तक चार्ज हो जाएगा। ऐप्पल ने iPhone 17e में MagSafe का सपोर्ट भी दिया है जिससे यूजर्स को 15W की वायरलेस चार्जिंग का फीचर भी मिलेगा।
5 कैमरा- iPhone 17e में 48MP Fusion सिंगल बैक कैमरा सिस्टम है। यह सिंगल कैमरा सिस्टम 2x टेलीफोटो लेंस का भी काम करेगा। सेल्फ़ी और फेसटाइम के लिए फोन में 12 MP का फ्रंट कैमरा लगाया गया है।
6 स्टोरेज- इस बार iPhone 17e 256 GB और 512 GB स्टोरेज जैसे 2 वेरिएंट में मिलेगा।
7 अन्य फीचर्स- iPhone 17e 5G नेटवर्क पर काम करता है। फोन में apple intelligence का फीचर भी दिया है। यह आईफोन iOS 26 के साथ पेश हुआ है। फोन वजन में 170 ग्राम है। इसके अलावा डुअल सिम (नैनो सिम + ई-सिम) जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं।