Infinix Note 60 Pro भारत में हुआ लॉन्च, मिलेंगे iPhone 17 Pro और Nothing के फीचर्स एक ही फोन में, जानिए कीमत
Infinix Note 60 Pro भारत में लॉन्च हो गया है। इस फोन में iPhone 17 Pro और Nothing Phone दोनों के फीचर कॉपी करके दे दिए गए हैं।
- टेक्नोलॉजी न्यूज
- 2 min read

Infinix Note 60 Pro भारत में लॉन्च हो गया है। फोन का डिजाइन iPhone 17 Pro Max से कॉपी किया गया है। इतना ही नहीं फोन को iPhone 17 Pro Max के कलर Cosmic Orange जैसे कलर में पेश किया है। लेकिन आईफोन से अलग इस फोन के कैमरा बार में Nothing फोन जैसा Active Matrix डिस्प्ले फीचर भी दिया गया है। इससे इस फोन में iPhone और Nothing दोनों के फीचर कॉपी करके दे दिए गए हैं।
Infinix Note 60 के फीचर्स
Infinix Note 60 Pro Mocha Brown, Deep Ocean Blue और Solar Orange जैसे 3 कलर में पेश हुआ है।
चीनी कंपनी के इस फोन में Qualcomm Snapdragon 7s Gen 4 ऑक्टा कोर प्रोसेसर लगाया गया है। इस फोन में 6.78 इंच की स्क्रीन पर LTPS AMOLED डिस्प्ले मिलेगा। फोन में 144 hz का रिफ्रेश रेट दिया गया है। इस फोन में 4500 निट्स की पीक ब्राइटनेस मिलेगी। इस फोन के कैमरा बार में Nothing फोन जैसा Active Matrix डिस्प्ले फीचर भी दिया गया है।
यह फोन 8 GB RAM + 128 GB इंटरनल स्टोरेज और 8 GB RAM + 256 GB इंटरनल स्टोरेज जैसे 2 वेरिएंट में पेश हुआ है।
Advertisement
कैमरा की बात करें तो फोन में डुअल कैमरा सेटअप लगाया गया है जिसमें 50 MP का मेन बैक कैमरा और 8MP का दूसरा अल्ट्रा-वाइड कैमरा लगाया गया है। फोन में 13 MP का फ्रंट कैमरा मौजूद है।
इस फोन में 6500 mah की बैटरी लगाई गई है जिसके लिए 90W का फास्ट चार्जर साथ में मिलेगा। फोन में 30W की वायरलेस चार्जिंग का फीचर भी मौजूद है।
Advertisement
Infinix Note 60 की कीमत और उपलब्धता
Infinix Note 60 के 8 GB RAM + 128 GB इंटरनल स्टोरेज की कीमत 31,999 रुपये और 8 GB RAM + 256 GB इंटरनल स्टोरेज की कीमत 34,999 रुपये है। फोन की सेल 20 अप्रैल से फ्लिपकार्ट पर शुरू होगी।