Redmi के बजट फोन पर आया बढ़िया ऑफर, मिल रहा अब बेहद सस्ता

Redmi 15A 5G चीनी कंपनी Xiaomi का सस्ते बजट स्मार्टफोन में से एक है। ऐसे में अगर आप भी Redmi का कोई सस्ता और अच्छा फोन देख रहे हैं तो ये फोन आपको भी पसंद आ सकता है।

redmi 15a
Redmi has launched a new budget smartphone. | Image: Redmi

Redmi 15A 5G चीनी कंपनी Xiaomi का सस्ते बजट स्मार्टफोन में से एक है। हालांकि फिर भी इसमें 6300 mah की बड़ी बैटरी मिलती है। अब यह फोन फ्लिपकार्ट पर बढ़िया ऑफर के साथ उपलब्ध है। ऐसे में अगर आप भी Redmi का कोई सस्ता और अच्छा फोन देख रहे हैं तो ये फोन आपको भी पसंद आ सकता है। 

Redmi 15A 5G ऑफर 

REDMI 15A फोन के 4GB रैम + 64GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 14,999 रुपये और 4GB रैम + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 15,999 रुपये है। 

अगर आप इस फोन को फ्लिपकार्ट एसबीआई या फ्लिपकार्ट ऐक्सिस बैंक के क्रेडिट कार्ड से लेंगे तो आपको फोन पर 750 रुपये का शानदार डिस्काउंट मिल जाएगा। इतना ही नहीं इस फोन पर 10,400 रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर भी उपलब्ध है, जिससे आप इस फोन को और भी सस्ती कीमत में खरीद सकते हैं।  

Redmi 15A 5G के फीचर्स 

इस फोन में डुअल कैमरा सेटअप है जिसमें 32 MP का मेन बैक कैमरा के साथ सेंसर लगाया गया है। सेल्फी और वीडियो के लिए फोन में 8 MP का कैमरा उपलब्ध है। इस स्मार्टफोन में 6300 mah की बैटरी दी गई है। कंपनी फोन के साथ 15W का फास्ट चार्जर भी दे रही है। फोन में 7.5 W की रिवर्स चार्जिंग का फीचर भी मौजूद है। 

Advertisement

यह फोन 5G Awesome Blue, Amaze Purple और Ace Black जैसे 3 कलर्स में मिलता है। इस फोन में 6.9 इंच की स्क्रीन पर HD+ डिस्प्ले मिलेगा। फोन में 120 hz का रिफ्रेश रेट दिया गया है। इस फोन में 800 निट्स की पीक ब्राइटनेस मिलती है। रेडमी फोन में Octa-core T8300 5G प्रोसेसर लगाया गया है। 

यह फोन 4GB रैम + 64GB स्टोरेज, 4GB रैम + 128GB स्टोरेज और 6GB रैम + 128GB स्टोरेज जैसे 3 वेरिएंट में आता है। फोन में एसडी कार्ड के जरिए एक्सटर्नल मेमोरी का भी विकल्प दिया गया है।   

Advertisement

यह फोन एंड्रॉयड 16 पर आधारित HyperOS 3.O पर काम करता है। कंपनी फोन पर 4 वर्ष के ओएस और 6 वर्ष तक सिक्योरिटी अपडेट देगी। Redmi 15A को IP52 की रेटिंग मिली है जो फोन को पानी और धूल-मिट्टी से सुरक्षित रखने की जानकारी देती है। इसके साथ ही फोन में वॉल्यूम को 200 प्रतिशत तक बढ़ाने की सुविधा मिलती है। यह डुअल सिम फोन 5जी नेटवर्क पर काम करता है।   

इसे भी पढ़ें-Flipkart Sale खत्म होने के बाद भी बंपर ऑफर के साथ मिल रहा iPhone 17

Published By:
 Kritarth Sardana
पब्लिश्ड