Flipkart Sale खत्म होने के बाद भी बंपर ऑफर के साथ मिल रहा iPhone 17, जानिए ये खास डील

iPhone 17 यूं तो पिछले दिनों Flipkart Goat Sale में सबसे सस्ता मिल रहा था। अब फ्लिपकार्ट पर आईफोन 17 को लेकर एक बंपर ऑफर आ गया है जिससे आप iPhone 17 को अब भी सस्ती कीमत में खरीद सकेंगे।

iphone 17
iphone 17 | Image: apple

iPhone 17 यूं तो पिछले दिनों Flipkart Goat Sale में सबसे सस्ता मिल रहा था। लेकिन बहुत लोग इसे तब किसी न किसी कारण से खरीद नहीं सकें थे। अब आज रविवार को फ्लिपकार्ट पर आईफोन 17 को लेकर एक बंपर ऑफर आ गया है जिससे आप iPhone 17 को अब भी सस्ती कीमत में खरीद सकेंगे।  

iPhone 17 ऑफर 

हालांकि फ्लिपकार्ट गोट सेल के बाद iPhone 17 की कीमतों में तो बढ़ोतरी कर दी गई है। इससे iPhone 17 के 256 GB वेरिएंट की कीमत फिर से 82,900 रुपये हो गई है। इसी तरह 512 GB वेरिएंट की कीमत भी फिर से 1,02,900 रुपये कर दी गई है। 

लेकिन अब आप फ्लिपकार्ट ऐक्सिस या फ्लिपकार्ट एसबीआई बैंक के क्रेडिट कार्ड के जरिए फोन पर 6,995 रुपये का बड़ा डिस्काउंट पा सकते हैं। इससे कीमतों में इजाफा होने के बावजूद आप आईफोन 17 को सस्ती कीमत में खरीद सकते हैं। इसके अलावा अभी भी फ्लिपकार्ट पर 47,350 रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर मौजूद है जिसके प्रयोग से आप iPhone 17 बहुत सस्ता ले सकते हैं। 

iPhone 17 के फीचर्स 

iPhone 17 में A19 चिप है। यह 256 GB और 512 GB जैसे 2 स्टोरेज वेरिएंट में उपलब्ध रहता है। आईफोन 17 में 6.3 इंच की स्क्रीन पर सुपर रेटिना XDR OLED डिस्प्ले 120 Hz के ProMotion रिफ्रेश रेट के साथ दिया गया है। इस फोन में 3000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस मिलती है। सिरेमिक शील्ड 2 आईफोन को सुरक्षा प्रदान करती है। 

Advertisement

कैमरा पर गौर करें तो इसमें डुअल फ्यूजन रियर कैमरा सिस्टम लगाया गया है जिसमें 48 MP का मेन बैक कैमरा और 48 MP का दूसरा अल्ट्रावाइड कैमरा मिलता है। फोन का मेन बैक कैमरा 12 MP के 2X टेलीफोटो कैमरा का भी काम कर सकता है। तो वहीं फोन में 18 MP का फ्रंट कैमरा ‘सेंटर स्टेज’ फीचर के साथ दिया गया है। 

ऐप्पल के अनुसार iPhone 17 की बैटरी से 30 घंटे का वीडियो प्लेबैक मिलेगा। फोन को IP68 की रेटिंग दी गई है जो पानी और धूल मिट्टी से सुरक्षा प्रदान करने का प्रमाण देती है। apple iPhone 17 ब्लैक, व्हाइट, मिस्ट ब्लू, सेज (Sage) और लैवेंडर जैसे रंगों में आता है। 

Advertisement

इसे भी पढ़ें- Moto edge 70 max: धमाल मचाने आ रहा है मोटोरोला का एक और नया फोन

Published By:
 Kritarth Sardana
पब्लिश्ड