Moto edge 70 max: नहीं थम रहा मोटोरोला...धमाल मचाने आ रहा है एक और नया शानदार फोन, लॉन्च डेट के साथ फीचर्स का भी हुआ ऐलान

Motorola ने अपने एक और नए स्मार्टफोन moto edge 70 max के लॉन्च का ऐलान कर दिया है। जानिए लॉन्च डेट और फीचर्स

moto edge 70 max
moto edge 70 max | Image: motorola

Moto edge 70 max: मोटोरोला ने हाल ही में अपना नया स्मार्टफोन moto G77 Power लॉन्च किया था। अभी इस फोन की सेल शुरू भी नहीं हुई थी कि कंपनी ने अपने एक और नए स्मार्टफोन moto edge 70 max के लॉन्च का ऐलान कर दिया है। 

कब होगा लॉन्च 

मोटोरोला भारत में 15 जुलाई को दोपहर 12 बजे अपना नया स्मार्टफोन Moto edge 70 max लॉन्च करने जा रहा है। चीनी कंपनी ने लॉन्च डेट के साथ फोन के कुछ फीचर्स की भी घोषणा कर दी है। 

Moto edge 70 max के फीचर्स 

मोटोरोला के इस फोन की फ्रंट और बैक साइड पर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास लगा होगा जो फोन को मजबूती प्रदान करने का काम करेगा। जबकि फोन के फ्रेम एल्युमिनियम से बने होंगे। 

इस फोन में Qualcomm Snapdragon 8 Gen 5 प्रोसेसर लगा होगा। यह AI रेडी परफॉर्मेंस देने की क्षमता रखता है। इस फोन में 12 GB की LPDDR5X रैम लगाई जाएगी। 

Advertisement

इस फोन में 5500 mm का वैपर कूलिंग चैम्बर लगाया जाएगा जो फोन के अंदर उत्पन्न होने वाली हीटिंग की समस्या से निपटने का काम करेगा। 

मोटोरोला ने फोन के डिस्प्ले को लेकर बताया है कि इस फोन में Quad HD+ LTPO डिस्प्ले होगा। इस फोन में 7000 निट्स का पीक डिस्प्ले होगा। इसके साथ यह भी बताया गया है कि फोन में 144 hz का रिफ्रेश रेट दिया जाएगा। इसके अलावा फोन में 120 fps पर गेम खेलने की सुविधा मिलेगी।  

Advertisement

Moto edge 70 max में 7100 mah की बैटरी लगी होगी। इस फोन में 90 W की सुपर फास्ट चार्जिंग का फीचर भी मिलेगा। 

हालांकि मोटोरोला ने फोन के कैमरे को लेकर अभी कोई जानकारी नहीं दी है। लेकिन फ्लिपकार्ट पर जारी किए गए फोटो को देखते हुए लग रहा है की Moto edge 70 max फोन में डुअल कैमरा लगा हो सकता है।  

इसे भी पढ़ें- Moto G77 Power: 7000 mah की बड़ी बैटरी के साथ लॉन्च हुआ मोटोरोला का नया स्मार्टफोन, जानिए सभी फीचर्स और कीमत

Published By:
 Kritarth Sardana
पब्लिश्ड