iPhone 17 Pro पर आया धुरंधर ऑफर, यहां मिल रहा हजारों रुपये सस्ता
फ्लिपकार्ट पर iPhone 17 Pro को धुरंधर ऑफर के साथ पेश कर दिया है। इससे ग्राहक इस आईफोन को अब सस्ती कीमत में खरीद अपना बना सकते हैं।
- टेक्नोलॉजी न्यूज
- 2 min read

iPhone 17 Pro के कैमरा का जवाब नहीं। लेकिन ये ऐप्पल का महंगा आईफोन है जिसके कारण बहुत लोग सिर्फ इसकी फोटो देख खुश हो जाते हैं। लेकिन अब फ्लिपकार्ट पर iPhone 17 Pro को धुरंधर ऑफर के साथ पेश कर दिया है। इससे ग्राहक इस आईफोन को अब सस्ती कीमत में खरीद अपना बना सकते हैं।
iPhone 17 Pro ऑफर
फ्लिपकार्ट पर iPhone 17 Pro के 256GB वेरिएंट की कीमत 1,34,900 रुपये, 512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 1,54,900 रुपये और 1TB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 1,74,900 रुपये है। अब अगर आप आईफोन 17 प्रो को फ्लिपकार्ट ऐक्सिस बैंक के क्रेडिट कार्ड से लेंगे तो आपको 9000 रुपये का बंपर डिस्काउंट मिलेगा। अगर आपके पास आईसीआईसीआई या एसबीआई कार्ड है तो भी आपको 6000 रुपये का डिस्काउंट मिलेगा।
इसके अलावा यहां 48,650 रुपये का एक्सचेंज ऑफर भी उपलब्ध है जिससे आपको iPhone 17 Pro काफी सस्ती कीमत में मिल सकता है।
iPhone 17 Pro के फीचर्स
iPhone 17 Pro कॉस्मिक ऑरेंज, सिल्वर और डीप ब्लू जैसे 3 रंगों में आता है। इसमें 6.3 इंच की स्क्रीन पर Super Retina XDR डिस्प्ले मिलता है। फोन में 120Hz का रिफ्रेश रेट और 3000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस मिलती है।
Advertisement
ऐप्पल ने इस आईफोन में A19 Pro चिप लगाई है। इस फोन में डायनेमिक आइलैंड भी मौजूद है। apple के अनुसार iPhone 17 Pro की बैटरी से 31 घंटे तक का वीडियो प्लेबैक मिल सकता है। इस आईफोन को IP68 की रेटिंग दी गई है जो पानी और धूल मिट्टी से सुरक्षा प्रदान करने का प्रमाण देती है।
iPhone 17 Pro में प्रो फ्यूजन ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलता है, जिसमें 48 MP का मेन बैक कैमरा, 48 MP का दूसरा अल्ट्रा वाइड कैमरा और 48 MP का ही तीसरा टेलीफोटो कैमरा लगाया गया है। तो वहीं इस फोन में भी 18 MP का फ्रंट कैमरा ‘सेंटर स्टेज’ फीचर के साथ दिया गया है।