Oppo Find X9 Ultra और Find X9s की सेल हुई शुरू, यहां मिल रहा है छप्पड़ फाड़ डिस्काउंट, जानिए ऑफर

Oppo ने हाल ही में भारत में अपने 2 नए फ्लैगशिप स्मार्टफोन Oppo Find X9 Ultra और Oppo Find X9s लॉन्च किए हैं। इन दोनों फोन की सेल 28 मई से शुरू होनी थी, लेकिन ग्राहकों की बढ़ती मांग को देखते हुए कंपनी ने 2 दिन पहले फोन की सेल शुरू कर दी।

oppo find x9 find x9s
oppo find x9 find x9s | Image: oppo

Oppo ने हाल ही में भारत में अपने 2 नए फ्लैगशिप स्मार्टफोन Oppo Find X9 Ultra और Oppo Find X9s लॉन्च किए हैं। इन दोनों फोन की सेल 28 मई से शुरू होनी थी लेकिन ग्राहकों की बढ़ती मांग को देखते हुए चीनी कंपनी ने 2 दिन पहले फोन की सेल शुरू कर दी। इससे ग्राहकों के लिए ये दोनों शानदार फीचर्स वाले फोन अब बाजार में उपलब्ध हो गए हैं। लेकिन बड़ी बात यह है कि ओप्पो इन दोनों फोन पर छप्पड़ फाड़ डिस्काउंट दे रही है। 

बता दें कि Oppo Find X9 Ultra Tundra Umber और Canyon Orange जैसे 2 कलर्स के साथ लॉन्च हुआ है। तो वहीं Oppo Find X9s Lavender Sky, Midnight Grey और Sunset Orange जैसे 3 कलर्स के साथ बाजार में उपलब्ध हुआ है। 

कीमत, उपलब्धता और ऑफर  

Oppo Find X9s फोन के 12 GB RAM + 256 GB स्टोरेज की कीमत 79,999 रुपये और 12 GB रैम + 512 GB स्टोरेज की कीमत 89,999 रुपये है। यह फोन ओप्पो की भारतीय आधिकारिक साइट के साथ फ्लिपकार्ट-एमेजोन और देश भर में मौजूद ओप्पो स्टोर और कुछ अन्य प्रमुख रिटेल स्टोर पर उपलब्ध रहेगा। 

फ्लिपकार्ट पर एक कूपन के जरिए इस फोन पर 1000 रुपये का डिस्काउंट दिया जा रहा है। इसके साथ ही अगर आप Oppo Find X9s को एसबीआई, आईसीआईसीआई या एचडीएफसी बैंक के क्रेडिट कार्ड के जरिए खरीदते हैं तो आप इस पर 7999 रुपये का डिस्काउंट पा सकेंगे। इसी तरह यहां से फोन के 512 GB स्टोरेज वेरिएंट पर 8,999 रुपये तक का शानदार डिस्काउंट मिल रहा है।  

Advertisement

Oppo Find X9 Ultra की कीमत 1,69,999 रुपये है। यह फोन भी ओप्पो की भारतीय आधिकारिक साइट के साथ फ्लिपकार्ट-एमेजोन और देश भर में मौजूद ओप्पो स्टोर और कुछ अन्य प्रमुख रिटेल स्टोर पर उपलब्ध रहेगा। 

इस फोन पर भी एक कूपन के जरिए फ्लिपकार्ट 1000 रुपये का डिस्काउंट दे रहा है। लेकिन अगर आप Oppo Find X9 Ultra को एसबीआई, आईसीआईसीआई या एचडीएफसी बैंक के क्रेडिट कार्ड के जरिए खरीदते हैं तो आप 16,999 रुपये का बंपर डिस्काउंट पा सकेंगे। 

Advertisement

इसके अलावा दोनों फोन पर 43,650 रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर भी चल रहा है जिससे ग्राहक ओप्पो के इन दोनों फोन पर भारी डिस्काउंट पा सकेंगे। 

Uploaded image

Oppo Find X9 Ultra के फीचर्स 

Oppo Find X9 Ultra कंपनी का अल्ट्रा प्रीमियम फीचर्स वाला फोन है जिसमें 6.82 इंच की स्क्रीन पर QHD+ ProXDR AMOLED डिस्प्ले मिलेगा। इस फोन में 144 hz का रिफ्रेश रेट दिया गया है तो वहीं 3600 निट्स की पीक ब्राइटनेस मिलती है। कंपनी ने इस फोन में Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर लगाया है। 

कैमरा की बात करें तो ओप्पो के Oppo Find X9 Ultra में Hasselblad का मास्टर कैमरा सेटअप लगाया गया है जिसमें 200 MP का मेन बैक कैमरा (Sony LYT-901), 50 MP का अल्ट्रा वाइड कैमरा (Sony LYT-600) और 200 MP का टेलीफोटो कैमरा लगाया गया है। फोन में 50 MP का फ्रंट कैमरा लगाया गया है। इस फोन में 10x का ऑप्टिकल जूम मिलता है। 

यह फोन 12 GB रैम और 512 GB स्टोरेज के साथ पेश हुआ है। इस फोन में 7,050 mAh की बैटरी लगाई गई है जिसके लिए 100 W की सुपर फास्ट चार्जिंग और 50W की वायरलेस चार्जिंग का फीचर दिया गया है। यह फोन Android 16 पर आधारित ColorOS 16 के साथ पेश हुआ है। कंपनी फोन पर 5 साल का सॉफ्टवेयर और 6 वर्ष तक का सिक्योरिटी अपडेट देगी।

Uploaded image

 Oppo Find X9s के फीचर्स 

Oppo Find X9s में 6.59 इंच की स्क्रीन पर AMOLED डिस्प्ले मिलेगा। इस फोन में 120 hz का रिफ्रेश रेट और 3600 निट्स की पीक ब्राइटनेस मिलेगी। 

चीन कंपनी ने इस फोन में MediaTek Dimensity 9500s प्रोसेसर लगाया है। यह फोन 12GB रैम + 256 GB स्टोरेज और 12GB रैम + 512GB स्टोरेज जैसे 2 वेरिएंट के साथ लॉन्च हुआ है। इस फोन में भी Hasselblad का ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है जिसमें 50 MP का मेन बैक कैमरा (Sony LYT 700),  50MP का अल्ट्रा वाइड कैमरा और 50 MP का तीसरा टेलीफोटो कैमरा लगाया गया है। इस फोन में 32 MP का फ्रंट कैमरा लगाया गया है। 

Oppo Find X9s में 7,025 mAh की बैटरी है जिसके साथ 80W की फास्ट चार्जिंग का फीचर मिलता है। यह फोन भी Android 16 पर आधारित ColorOS 16 के साथ पेश हुआ है। कंपनी इस फोन पर भी 5 साल का सॉफ्टवेयर और 6 वर्ष तक का सिक्योरिटी अपडेट देगी। 

इसे भी पढ़ें- Samsung Galaxy Z Fold 8 और Flip 8 के लॉन्च से पहले लीक हुए फीचर्स

 

 

Published By :
Kritarth Sardana
पब्लिश्ड