Samsung Galaxy A57 5G के लॉन्च के बाद धड़ाम से गिरे Galaxy A56 5G के दाम, मिल रहा सिर्फ 7049 रुपये में, जानिए ऑफर
Samsung Galaxy A56 5G की कीमत में भारी कटौती कर दी है, जिससे ग्राहकों को यह फोन अब काफी सस्ती कीमत में मिल रहा है।
- टेक्नोलॉजी न्यूज
- 2 min read

Samsung Galaxy A57 5G को हाल ही में कंपनी ने Galaxy A37 5G के साथ लॉन्च किया है। लेकिन अब कंपनी के पिछले Samsung Galaxy A56 5G की कीमत में भारी कटौती कर दी है, जिससे ग्राहकों को यह फोन अब काफी सस्ती कीमत में मिल रहा है।
Samsung Galaxy A56 5G अब कितने का हुआ
एमेजोन पर Galaxy A56 5G के 8 जीबी रैम +128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 40,999 रुपये, 8 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 44,999 रुपये और 12 जीबी रैम +256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 47,999 रुपये है।
इसके साथ ही यहां बैंक ऑफर भी मौजूद है जिससे एसबीआई, आईसीआईसीआई, ऐक्सिस और एचडीएफसी बैंक के क्रेडिट कार्ड से फोन को खरीदने पर 2000 रुपये का भारी डिस्काउंट मिल रहा है। इसके अलावा एमेजोन पर 31,950 रुपये का एक्सचेंज ऑफर भी चल रहा है जिससे 128 जीबी स्टोरेज वाला मॉडल ग्राहकों को सिर्फ 7,049 रुपये की कीमत में मिल सकता है।
Samsung Galaxy A56 5G के फीचर्स
Samsung Galaxy A56 ऑलिव, लाइट ग्रे और ग्रेफ़ाइट जैसे 3 रंगों में आता है। इस स्मार्टफोन में सैमसंग का अपना Exynos 1580 प्रोसेसर लगाया गया है। इस फोन में 6.7 इंच की स्क्रीन पर Full HD+ Super AMOLED डिस्प्ले मिलता है। फोन में 120Hz का रिफ्रेश रेट दिया गया है।
Advertisement
सैमसंग के स्मार्टफोन में ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलता है जिसमें 50 MP का मेन OIS कैमरा, 12 MP का अल्ट्रा वाइड और 5 MP का मैक्रो कैमरा दिया गया है। तो वहीं 12 MP का फ्रंट कैमरा लगाया गया है।
Samsung Galaxy A56 फोन में 5,000 mAh की बैटरी मिलती है जो 45 W की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इस स्मार्टफोन को IP67 की रेटिंग मिली है जो फोन को पानी और धूल से सुरक्षा प्रदान करती है। यह फोन Android 15 पर आधारित OneUI 7 पर चलता है।