Best Smartphones Under 40000: बजट है अगर 40 हजार तक का, तो ये हैं इस रेंज के धुरंधर स्मार्टफोन, जानिए सभी के बारे में एक साथ

Best Smartphones Under 40000: अगर आपका बजट 40000 रुपये तक का है तो ये खबर आपके लिए ही है। हम आपको इस रेंज के सबसे अच्छे स्मार्टफोन बताने जा रहे हैं।

Motorola Edge 70 Fusion
Motorola Edge 70 Fusion | Image: Motorola

Best SmartPhones Under 40000: स्मार्टफोन सभी कीमत में मिलते हैं, आप जितना ज्यादा अपना बजट बढ़ाते जाएंगे उतना ही अच्छा फोन ले सकेंगे। अगर आपका बजट 40000 रुपये तक का है तो ये खबर आपके लिए ही है। हम आपको इस रेंज के सबसे अच्छे स्मार्टफोन बताने जा रहे हैं। 

कौन से हैं वो स्मार्टफोन 

Oppo Reno 15C- इस फोन के 8 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत फ्लिपकार्ट पर 41,999 रुपये और 12 जीबी रैम + 256 जीबी की कीमत 41,999 रुपये है। लेकिन आप डिस्काउंट के जरिए इस फोन को सस्ती कीमत में खरीद सकते हैं। इस फोन में Qualcomm Snapdragon 6 Gen 1 प्रोसेसर है। फोन में 6.5 इंच की स्क्रीन पर फुल एचडी + AMOLED डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ दिया गया है। स्मार्टफोन में ट्रिपल कैमरा सेटअप लगाया गया है जिसमें 50 MP का मेन OIS कैमरा, 8 MP का अल्ट्रा वाइड और 2 MP का मैक्रो कैमरा दिया गया है। फोन में 50 MP का फ्रंट कैमरा मौजूद है। इस फोन में 7,000 mAh की बैटरी और 80W की फास्ट चार्जिंग का फीचर मिलता है।

OnePlus Nord CE6-  एमेज़ोन पर वनप्लस के इस फोन के 8 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 39,999 रुपये और 8 जीबी रैम + 128 जीबी की कीमत 35,999 रुपये है। इस फोन में Qualcomm Snapdragon 7s Gen 4 प्रोसेसर है। फोन में 6.7 इंच की स्क्रीन पर फुल एचडी + AMOLED डिस्प्ले 144 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ दिया गया है। स्मार्टफोन में डुअल कैमरा सेटअप लगाया गया है जिसमें 50 MP का मेन बैक कैमरा और 2 MP का दूसरा कैमरा दिया गया है। फोन में 32 MP का फ्रंट कैमरा मौजूद है। इस में 8,000 mAh की बैटरी लगाई गई है।

Samsung Galaxy A36- सैमसंग के इस फोन के 8 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत फ्लिपकार्ट पर 35,999 रुपये और 8 जीबी रैम + 128 जीबी की कीमत 31,999 रुपये है। इस फोन में Qualcomm Snapdragon 6 Gen 3 प्रोसेसर है। फोन में 6.7 इंच की स्क्रीन पर फुल एचडी + Super AMOLED डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ दिया गया है। स्मार्टफोन में ट्रिपल कैमरा सेटअप लगाया गया है जिसमें 50 MP का मेन OIS कैमरा, 8 MP का अल्ट्रा वाइड और 5 MP का मैक्रो कैमरा दिया गया है। फोन में 12 MP का फ्रंट कैमरा मौजूद है। Samsung Galaxy A36 में 5,000 mAh की बैटरी लगाई गई है।

Advertisement

Motorola Edge 70 Fusion - फ्लिपकार्ट पर मोटोरला के इस फोन के 8 GB रैम + 256 GB स्टोरेज की कीमत 32,999 रुपये और 12 GB रैम + 256 GB स्टोरेज की कीमत 34,999 रुपये है। इस फोन में 6.78 इंच की स्क्रीन पर एमोलेड डिस्प्ले मिलता है। फोन में 144 Hz का रिफ्रेश रेट दिया गया है। इस फोन में 7000 mAh की बैटरी दी गई है। स्मार्टफोन में Qualcomm Snapdragon 7s Gen 4 प्रोसेसर लगाया गया है। इस फोन के डुअल कैमरा सेटअप में 50 MP का Sony LYT 710 कैमरा और 13 MP का दूसरा अल्ट्रा-वाइड कैमरा मौजूद है। फोन में 32 MP का फ्रंट कैमरा लगाया गया है।  

इसे भी पढ़ें- OnePlus क्या बंद होने जा रही है? अब हुई हालत पतली, जानिए क्यों

Advertisement
Published By:
 Kritarth Sardana
पब्लिश्ड