OnePlus क्या बंद होने जा रही है? कभी थे लोग दीवाने लेकिन अब हुई हालत पतली, जानिए क्यों
OnePlus क्या बंद होने जा रही है??…ये सवाल आजकल पूरी दुनिया भर में पूछा जा रहा है। इस पर चीनी कंपनी वनप्लस ने खुद जानकारी दी है, जानिए।
- टेक्नोलॉजी न्यूज
- 3 min read

OnePlus क्या बंद होने जा रही है??…ये सवाल आजकल पूरी दुनिया भर में पूछा जा रहा है। हालांकि इसका जवाब कुछ हद तक सही भी है क्योंकि वनप्लस नॉर्थ अमेरिका और यूरोप के बाजार से अपना कारोबार बंद करने का ऐलान कर चुकी है। अब ऐसे में सवाल उठता है कि वनप्लस क्या भारत में भी बंद हो जाएगी। इस पर चीनी कंपनी वनप्लस ने खुद जानकारी दी है।
क्या बोली वनप्लस
वनप्लस ने बताया है कि कंपनी भारत में अपना कारोबार जारी रखेगी। इसके साथ ही वनप्लस ने नए फोन के लॉन्च का भी ऐलान कर दिया है। OnePlus N6x भारत में 31 जुलाई को लॉन्च होने जा रहा है। लेकिन इतना जरूर है कि अब कंपनी दुनिया के अन्य देशों से भी अपना कारोबार समेत सकती है। वहीं भारत में भी अब वनप्लस के पहले जैसे अच्छे दिन नहीं चल रहे हैं।
कभी थे लोग दीवाने
बता दें कि वनप्लस ने सन 2014 में अपना पहला स्मार्टफोन OnePlus One लॉन्च किया था। कंपनी ने ऐप्पल और सैमसंग के फ्लैगशिप स्मार्टफोन के फीचर्स लगभग आधे दाम में अपने फोन में देकर बेचना शुरू किया था। इस कारण वनप्लस अपने फोन का प्रचार 'फ्लैगशिप किलर' के नाम से भी करती आई है। कम दाम और बेहतरीन फीचर्स के कारण वनप्लस ने अपने पहले फोन से ही लोगों को दीवाना बनाना शुरू कर दिया था।
वनप्लस की हालत खराब क्यों हुई
वनप्लस के फ्लैगशिप फोन को लॉन्च हुए अब लंबा समय हो गया है। कंपनी की सेल में लगातार कटौती देखी गई है। रिपोर्ट के अनुसार वनप्लस को दुनिया भर के कई बाजारों में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कंपनी को अब ऐप्पल, सैमसंग के साथ Google Pixel से भी कड़ी टक्कर मिल रही है। ऐसे में कंपनी ने अपने नॉर्थ अमेरिका और यूरोप के बाजार से अपना कारोबार सबसे पहले समेटने का काम किया है। आने वाले दिनों में कंपनी कुछ और भी देशों में भी अपना कारोबार बंद कर सकती है।
Advertisement
Oxygen OS भी हो रहा है बंद
वनप्लस अपने एंड्रॉयड आधारित Oxygen OS को भी कंपनी बंद करने जा रही है। हालांकि एंड्रॉयड में सबसे अच्छे ओएस में इसकी गिनती होती थी।
वनप्लस का भविष्य क्या है
वनप्लस की पेरेंट कंपनी Oppo अब कंपनी के कारोबार को संभालने का काम करेगी। नॉर्थ अमेरिका और यूरोप के बाजार में ओप्पो पहले की तरह अपने फोन बेचती रहेगी। कंपनी ने सर्विस भी ओप्पो के सर्विस सेंटर में देना शुरू कर दिया है। Oxygen OS की जगह अब नए वनप्लस फोन में ओप्पो का ColorOS मिलेगा।
Advertisement
इसे भी पढ़ें- Oppo K14 5G Review: 7000 mah तगड़ी बैटरी वाला ओप्पो फोन क्या है अपनी रेंज में बेस्ट ? जानिए