Best SmartPhones Under 20000: मार्च में लॉन्च हुए ये हैं सबसे बढ़िया बजट स्मार्टफोन, जानिए सभी के फीचर्स और कीमत

हम आपको 20,000 रुपये के बजट के अंदर लेटेस्ट और बेस्ट स्मार्टफोन बताने जा रहे हैं। यह सभी फोन मार्च में ही लॉन्च हुए हैं।

best smartphones under 20k
best smartphones under 20k | Image: samsung, oppo, realme, redmi

Best SmartPhones Under 20,000: लेटेस्ट स्मार्टफोन रखना सभी को अच्छा लगता है। हर हफ्ते नए नए स्मार्टफोन लॉन्च होते हैं। ऐसे में अगर आप भी नया स्मार्टफोन लेने जा रहे हैं और आपका बजट 20,000 रुपये तक का है तो ये खबर आपके लिए है। हम आपको 20,000 रुपये के बजट के अंदर लेटेस्ट और बेस्ट स्मार्टफोन बताने जा रहे हैं। यह सभी फोन मार्च में ही लॉन्च हुए हैं। 

कौन से हैं वो बेस्ट स्मार्टफोन 

Uploaded image

Oppo K14 5G - यह फोन इसी महीने मार्च 2026 में ही लॉन्च हुआ है। यह एक मिलिट्री ग्रेड (MIL-STD-810H) फीचर्स वाला फोन है जिस कारण यह गिरने पर भी आसानी से टूटेगा नहीं। इस फोन में 6.75 इंच की स्क्रीन पर HD+ रिजॉल्यूशन के साथ अल्ट्रा ब्राइट डिस्प्ले मिलता है। फोन में MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर लगाया गया है। यह फोन डुअल कैमरा सेटअप के साथ आया है जिसमें 50 MP का AI मेन बैक कैमरा और 2 MP का दूसरा डेप्थ कैमरा फ़्लैश के साथ मौजूद है। फोन में 8 MP का फ्रंट कैमरा लगाया गया है। Oppo K14 5G में 7000 mah की बैटरी लगाई गई है जिसके लिए फोन में 45 W की फास्ट चार्जिंग का फीचर भी दिया गया है। Oppo K14 5G के 6 GB रैम + 128 GB स्टोरेज की कीमत 17,999 रुपये,  6 GB रैम + 256 GB स्टोरेज की कीमत 19,999 रुपये और 8 GB रैम + 256 GB स्टोरेज की कीमत 21,999 रुपये है। 

Uploaded image

Samsung Galaxy M17e 5G- यह फोन भी इस महीने लॉन्च हुआ है। इस फोन में MediaTek Dimensity 6300 5G प्रोसेसर लगाया है। फोन में 6.7 इंच की स्क्रीन 120 hz के रिफ्रेश रेट पर HD+ रिजॉल्यूशन मिलता है। इस फोन में डुअल कैमरा सेटअप लगाया गया है जिसमें 50 MP के मेन बैक कैमरे के साथ 2 MP का डेप्थ कैमरा फ़्लैश के साथ दिया गया है। फोन में 8 MP का फ्रंट कैमरा मौजूद है। यह फोन 6000 mah की बैटरी के साथ मिलेगा। Samsung Galaxy M17e 5G के 4 GB रैम + 128 GB स्टोरेज की कीमत 13,999 रुपये और 6 GB रैम + 128 GB स्टोरेज की कीमत 15,499 रुपये है। 

Uploaded image

Redmi 15A 5G- यह फोन भी इसी महीने लॉन्च हुआ है। इस फोन में 6.9 इंच की स्क्रीन पर HD+ डिस्प्ले 120 hz के रिफ्रेश रेट के साथ मिलेगा। फोन में Octa-core T8300 5G प्रोसेसर लगाया गया है। रेडमी फोन में डुअल कैमरा सेटअप है जिसमें 32 MP का मेन बैक कैमरा के साथ सेंसर लगाया गया है। इसमें 8 MP का फ्रंट कैमरा लगाया गया है। स्मार्टफोन में 6300 mah की बैटरी दी गई है। कंपनी फोन के साथ 15W का फास्ट चार्जर भी दे रही है। REDMI 15A 5G के 4GB रैम + 64GB स्टोरेज की कीमत 12,999 रुपये, 4GB रैम + 128GB स्टोरेज की कीमत 14,499 रुपये और 6GB रैम + 128GB स्टोरेज की कीमत 16,499 रुपये है। फोन की बिक्री 3 अप्रैल से फ्लिपकार्ट पर शुरू होगी। 

Advertisement
Uploaded image

Realme C83 5G- यह फोन भी इसी महीने लॉन्च हुआ है। इस फोन में 6.8 इंच की स्क्रीन पर HD+ LCD डिस्प्ले 144 hz के रिफ्रेश रेट के साथ मिलेगा। इस फोन में MediaTek Dimensity 6300 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर लगाया गया है। इस स्मार्टफोन में 13 MP का डुअल बैक कैमरा सेटअप दिया गया है। फोन में 5 MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। इस फोन में 7000 mAh की बैटरी लगाई गई है। Realme C83 5G के 4 GB रैम + 64 GB स्टोरेज की कीमत 13,499 रुपये, 4 GB रैम +128 GB स्टोरेज की कीमत 14,499 रुपये और 6 GB रैम + 128 GB स्टोरेज की कीमत 17,499 रुपये है।

Uploaded image

Oppo A6s- यह फोन भी मार्च में लॉन्च हुआ है।स्मार्टफोन की 6.75 इंच की स्क्रीन पर HD+ डिस्प्ले मिलता है। इस फोन में 120 Hz का रिफ्रेश रेट दिया गया है। इस फोन में MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर लगाया गया है। कैमरा पर गौर करें तो यह फोन डुअल कैमरा सेटअप के साथ आता है जिसमें 50 MP का मेन बैक कैमरा और 2 MP का दूसरा मोनोक्रोम कैमरा फ़्लैश के साथ मौजूद है। इस फोन में 5 MP का फ्रंट कैमरा लगाया गया है। इस स्मार्टफोन में 6500 mAh की बड़ी बैटरी मिलती है। कंपनी ने इसके लिए साथ में 44 W का फास्ट चार्जर भी दे रही है। Oppo A6s 5G के 4 GB रैम और 128 GB स्टोरेज की कीमत 18,999 रुपये तो वहीं फोन के 6 GB रैम और 128 GB स्टोरेज वाले दूसरे वेरिएंट की कीमत 20,999 रुपये है। 

Advertisement

इसे भी पढ़ें- Upcoming SmartPhones in April 2026: नया फोन लेने जा रहे हैं तो रुकिए, अप्रैल में लॉन्च होने जा रहे हैं एक से एक शानदार स्मार्टफोन, जानिए सबके बारे में

Published By :
Kritarth Sardana
पब्लिश्ड