Upcoming SmartPhones in April 2026: नया फोन लेने जा रहे हैं तो रुकिए, अप्रैल में लॉन्च होने जा रहे हैं एक से एक शानदार स्मार्टफोन, जानिए सबके बारे में
अप्रैल में भी कई स्मार्टफोन लॉन्च होने जा रहे हैं। अच्छी बात यह भी है कि इस महीने अधिकतर कंपनियां अपने बजट से मिड रेंज स्मार्टफोन लॉन्च करने जा रही है।
- टेक्नोलॉजी न्यूज
- 3 min read

वर्ष 2026 का चौथा महीना अप्रैल अब शुरू होने को है। यूं तो जनवरी से लेकर मार्च तक पहले 3 महीने में अब तक एक से एक शानदार स्मार्टफोन लॉन्च हो चुके हैं। ऐसा लग रहा था कि शायद अब अप्रैल में मोबाइल कंपनियां ज्यादा लॉन्च नहीं करेगी। लेकिन अप्रैल में भी कई स्मार्टफोन लॉन्च होने जा रहे हैं। अच्छी बात यह भी है कि इस महीने अधिकतर कंपनियां अपने बजट से मिड रेंज स्मार्टफोन लॉन्च करने जा रही है।
कुछ कंपनियों ने तो पहले से ही अपने स्मार्टफोन की लॉन्च डेट का ऐलान कर दिया है। लेकिन कुछ ऐसी कंपनियां भी हैं जिन्होंने फोन लॉन्च करने की योजना बना रखी है, लेकिन अभी कोई निश्चित तारीख का ऐलान नहीं किया है। हमें खबर लिखने तक जितनी जानकारी मिली है उसके अनुसार हम आपको सभी लॉन्च होने वाले स्मार्टफोन के बारे में बताने जा रहे हैं।
अप्रैल में कौन से फोन होंगे लॉन्च
Redmi Note 15 5G SE- रेडमी Note 15 5G बाजार में पहले से मौजूद है। अब कंपनी इसके स्पेशल एडिशन Redmi Note 15 5G SE को 2 अप्रैल को लॉन्च करने जा रही है। लॉन्च डेट के ऐलान के साथ कंपनी ने बताया है कि इसमें 50 MP का मेन बैक कैमरा होगा।
Realme 16 5G- चीनी कंपनी रियलमी भारत में अपने नए स्मार्टफोन Realme 16 5G को लॉन्च करने जा रही है। यह फोन भी 2 अप्रैल को भारत में दोपहर 12 बजे लॉन्च होगा। इस फोन के रियर कैमरा बार में पहली बार Selfie Mirror को जोड़ा गया है। इसके जरिए यूजर्स अब स्मार्टफोन में नए ढंग से सेल्फी ले सकेंगे।
Advertisement
Vivo V70 FE- चीनी कंपनी वीवो भी 2 अप्रैल को अपना नया स्मार्टफोन Vivo V70 FE लॉन्च करेगी। इस फोन में 200 MP का अल्ट्रा क्लियर मेन OIS कैमरा लगा होगा।
OnePlus Nord 6- OnePlus Nord 6 भारत में 7 अप्रैल को शाम 7 बजे लॉन्च होगा। इस फोन का सबसे बड़ा फीचर इसकी 9000 mah बैटरी है। कंपनी के अनुसार फुल चार्ज करने पर इस फोन से 2.5 दिन या उससे भी ज्यादा का बैटरी बैकअप मिलेगा।
Advertisement
AI+ Nova 2 5G Series- भारतीय कंपनी AI+ भी अपने दो नए स्मार्टफोन AI+ Nova 2 5G और AI+ Nova 2 Ultra 5G को 9 अप्रैल को लॉन्च करने जा रही है। AI+ Nova 2 Ultra 5G फोन के बैक पैनल पर Nothing फोन का लोकप्रिय लाइट वाला फीचर मिलेगा।
Oppo Find X9 Ultra- ऑप्पो भी भारत में अपना नया फ्लैगशिप स्मार्टफोन Oppo Find X9 Ultra को लॉन्च करने की तैयारी में लगा हुआ है। फिलहाल कंपनी ने लॉन्च डेट का ऐलान नहीं किया लेकिन उम्मीद है कि कंपनी इसे अप्रैल के अंत तक लॉन्च कर देगी।
Infinix Note 60 Pro- Infinix भी अपना नया स्मार्टफोन Infinix Note 60 Pro को अप्रैल में लॉन्च कर सकता है।
इनके अलावा Oppo A6, Realme C100 5G, Moto G67, IQOO Neo 11 और Poco M8 Pro जैसे कुछ और फोन भी अप्रैल में लॉन्च हो सकते हैं।