अपडेटेड 14 February 2026 at 14:32 IST

Best SmartPhones Under 10000: कम कीमत में भी मिल रहे हैं बढ़िया स्मार्टफोन, जानिए फीचर्स और कीमत

हम आपको बताने जा रहे हैं वो स्मार्टफोन जिनकी कीमत 10,000 रुपये से भी कम है

redmi ntoe 14 pro series
Redmi is set to launch two new smartphones. | Image: Redmi/ Weibo

स्मार्टफोन हर किसी की जरूरत है लेकिन सबका अपना अपना बजट होता है। लेकिन अब कम कीमत में भी अच्छे फीचर्स वाले स्मार्टफोन आ रहे हैं। इसलिए हम आपको बताने जा रहे हैं 10,000 रुपये से कम कीमत वाले स्मार्टफोन। 

कौन से हैं 10,000 से कम कीमत वाले स्मार्टफोन 

Moto G06 Power: मोटोरोला का यह एक 4जी स्मार्टफोन है। फोन में MediaTek Helio G81 प्रोसेसर है। इसमें 50 MP का मेन बैक कैमरा के साथ सेंसर भी लगाया गया है। फोन में 8 MP का फ्रंट कैमरा है। फोन में 6.8 इंच का HD+ डिस्प्ले मिलता है। फोन में 7000 mAh की बैटरी है। फोन एंड्रॉयड 15 पर काम करता है। स्मार्टफोन में 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज मिलती है। फ्लिपकार्ट पर फोन की कीमत 7,999 रुपये है। 

Poco C75 5G- यह 4 जीबी रैम, 64 जीबी स्टोरेज और 4 जीबी रैम, 128 जीबी स्टोरेज वाला एक 5जी स्मार्टफोन है। फोन में 6.8 इंच का HD+ डिस्प्ले मिलता है। स्मार्टफोन में सोनी का 50 MP डुअल कैमरा सेटअप और 5 MP का फ्रंट कैमरा लगा हुआ है। इस फोन में Snapdragon 4s Gen 2 5G प्रोसेसर है। इसमें 5160 mah की बैटरी लगाई गई है। फ्लिपकार्ट पर फोन के 4 +64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 8,499 जबकि 128 जीबी वेरिएंट की कीमत 9,499 रुपये है। 

Samsung Galaxy M07- यह एक 4जी स्मार्टफोन है। फोन में MediaTek Helio G99 प्रोसेसर है। इसके डुअल कैमरा सेटअप में 50 MP का मेन बैक कैमरा और 2MP का डेप्थ कैमरा लगाया गया है। फोन में 8 MP का फ्रंट कैमरा है। फोन में 6.7 इंच का HD+ डिस्प्ले मिलता है। 5000 mAh की बैटरी है। फोन एंड्रॉयड 15 पर काम करता है। स्मार्टफोन में 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज मिलती है। एमेज़ोन पर फोन की कीमत 7,499 रुपये है। 

Advertisement

Redmi A4 5G- यह 5G स्मार्टफोन है। इसमें Snapdragon 4s Gen 2 5G प्रोसेसर मिलता है। यह 4 जीबी रैम 64 जीबी स्टोरेज, 4 जीबी रैम 128 जीबी स्टोरेज और 6 जीबी रैम, 128 जीबी स्टोरेज के साथ आता है। फोन में 6.88 इंच का HD+ डिस्प्ले मिलता है। इसमें 120 hz का रिफ्रेश रेट मिलता है। इस फोन में 50 MP का डुअल बैक कैमरा और 5 MP का फ्रंट कैमरा है। 4 + 64 वेरिएंट की कीमत 9,499 रुपये और 4 + 128 की कीमत 9,499 रुपये है। 

इसे भी पढ़ें- Moto G96 5G: मोटोरोला का 3D कर्व्ड डिस्प्ले वाला स्मार्टफोन अब हुआ सस्ता, मिल रहा है दमदार ऑफर के साथ

Advertisement

Published By : Kritarth Sardana

पब्लिश्ड 14 February 2026 at 14:32 IST