अपडेटेड 22 February 2026 at 13:23 IST
iPhone 17e के लॉन्च से पहले iPhone 16e पर आया सुपर से ऊपर ऑफर, मिल रहा है 7500 रुपये सस्ता
apple event में नया iPhone 17e लॉन्च करने जा रहा है। तो वहीं कंपनी का पिछला iPhone 16e अब काफी सस्ती कीमत में मिल रहा है।
- टेक्नोलॉजी न्यूज
- 2 min read

apple एक ओर apple event में नया iPhone 17e लॉन्च करने जा रहा है। तो वहीं कंपनी का पिछला iPhone 16e अब काफी सस्ती कीमत में मिल रहा है। ऐप्पल ने iPhone 16e को पिछले वर्ष भारत में 128 GB, 256 GB और 512 GB स्टोरेज के 3 वेरिएंट में लॉन्च किया था। iPhone 16e के 128 जीबी वेरिएंट की कीमत 59,900 रुपये, 256 जीबी वेरिएंट की कीमत 69,900 रुपये और 512 जीबी वेरिएंट की कीमत 89,900 रुपये रखी गई थी।
अब कितने का मिल रहा है iPhone 16e
iPhone 16e के बेस 128 जीबी वेरिएंट की कीमत अभी भी 59,900 रुपये है लेकिन अब रिलायंस डिजिटल पर यह फोन बैंक ऑफर के साथ काफी सस्ती कीमत में मिल रहा है। इस आईफोन पर IDFC First Bank के क्रेडिट कार्ड से 7,500 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट मिल रहा है। इससे फोन की कीमत घट कर 52,400 रुपये हो जाती है। इस ऑफर की एक शर्त यह भी है कि इसके लिए आपको ईएमआई के विकल्प को भी चुनना होगा। लेकिन इस ऑफर से आपका आईफोन सस्ती कीमत में खरीदने का सपना पूरा हो जाएगा।
iPhone 16e के फीचर्स
iPhone 16e में A18 चिप लगाई गई है। इस iPhone 16e में 6.1 इंच की स्क्रीन पर सुपर रेटिना एक्सडीआर OLED डिस्प्ले मिलता है। फोन में 60Hz का रिफ्रेश रेट और 800 निट्स की पीक ब्राइटनेस मिलती है। कंपनी ने फोन की स्क्रीन Ceramic Shield से लेस बनाई है जो इसे तगड़ी सुरक्षा प्रदान करेगी। यह ब्लैक और व्हाइट कलर में आता है। कैमरा की बार करें तो इसमें 48 MP का सिंगल OIS बैक कैमरा दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 12 MP का फ्रंट कैमरा लगाया गया है।
ऐप्पल अनुसार iPhone16e की बैटरी लाइफ iPhone 11 के मुकाबले 6 घंटे अधिक चलती है। इस आईफोन में भी एप्पल इंटेलिजेंस का फीचर भी है। इसके अलावा फोन को IP68 की रेटिंग मिली है जो इसे धूल और पानी से सुरक्षा प्रदान करने के लिए प्रमाणित करती है।
Advertisement
Published By : Kritarth Sardana
पब्लिश्ड 22 February 2026 at 13:23 IST