Apple ने दिया देश के इस राज्य को बड़ा तोहफा, खोलने जा रहा है अपना छठा स्टोर, जानिए कब और कहां
ऐप्पल अब देश में अपना छठा स्टोर खोलने जा रहा है। कुछ साल पहले तक ऐप्पल का एक भी स्टोर नहीं था। लेकिन अब महज 3 साल में ऐप्पल ने अपने 5 apple Store भारत में खोल दिए हैं।
- टेक्नोलॉजी न्यूज
- 2 min read

Apple लगातार भारत में अपना नेटवर्क मजबूत करने में लगा हुआ है। कुछ साल पहले तक ऐप्पल का एक भी स्टोर नहीं था। लेकिन अब महज 3 साल में ऐप्पल ने अपने 5 apple Store भारत में खोल दिए हैं। इनके बाद ऐप्पल अब देश में अपना छठा स्टोर खोलने जा रहा है।
कब और कहां खुलेगा ये स्टोर
ऐप्पल 26 फरवरी 2026 को दोपहर 1 बजे मुंबई के बोरिवली में अपना छठा स्टोर खोलेगा। इस नए स्टोर को apple Borivali के नाम से जाना जाएगा। अगले दिन से यह नया स्टोर सभी ग्राहकों के लिए खुल जाएगा। सभी अन्य स्टोर की तरह इसमें भी ग्राहक आईफोन, मैकबुक और एप्पल वॉच समेत सभी गैजेट्स मिलेंगे। ऐप्पल लवर्स सभी गैजेट्स का शानदार अनुभव ले सकेंगे।
मुंबई में दूसरा स्टोर और महाराष्ट्र में तीसरा स्टोर होगा
यहां यह भी बता दें कि ऐप्पल का मुंबई में यह दूसरा स्टोर और महाराष्ट्र में तीसरा स्टोर होगा। ऐप्पल ने सन 2023 में भारत में अपना पहला Apple Store मुंबई के बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स में खोला था जिसे Apple BKC के नाम से जाना जाता है। कुछ दिन पहले महाराष्ट्र के पुणे में भी ऐप्पल ने अपना स्टोर खोला था। इनके अलावा दिल्ली, नोएडा और कर्नाटक में भी apple Store खुले हुए हैं।
ऐप्पल के अन्य स्टोर की तरह नए apple Borivali store बोरीवली स्टोर को भी स्पेशल डिजाइन दिया जाएगा। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार नए ऐप्पल स्टोर की थीम भी मोरपंखी से प्रेरित होगी।