अपडेटेड 5 March 2026 at 11:20 IST

Apple MacBook Neo: सबसे सस्ता ऐप्पल लैपटॉप हुआ लॉन्च, खरीदने का सपना होगा अब पूरा, जानिए सभी फीचर्स और कीमत

Apple MacBook Neo सीरीज सिल्वर, ब्लश, साइट्रस और इंडिगो जैसे 4 कलर्स में पेश हुई है। स्टोरेज को छोड़कर दोनों वेरिएंट में सभी फीचर्स समान हैं।

MacBook Neo
apple | Image: MacBook Neo

Apple ने भारत समेत दुनिया भर में अपना अब तक का सबसे सस्ता लैपटॉप MacBook Neo लॉन्च कर दिया है। दूसरी कंपनियों के मुकाबले ऐप्पल के लैपटॉप की कीमत हमेशा बहुत ज्यादा होती है। इस कारण बहुत से लोग ऐप्पल के लैपटॉप को कभी खरीद नहीं पाते लेकिन अब उनका सपना पूरा हो जाएगा। कंपनी ने इसके 2 वेरिएंट लॉन्च किए हैं जिनमें 256 GB स्टोरेज और 512 GB स्टोरेज आते हैं। 

Apple MacBook Neo के फीचर्स 

MacBook Neo सीरीज सिल्वर, ब्लश, साइट्रस और इंडिगो जैसे 4 कलर्स में पेश हुई है। स्टोरेज को छोड़कर दोनों वेरिएंट में सभी फीचर्स समान हैं। यह नई मैकबुक नियो सीरीज Apple A18 Pro चिप के साथ लॉन्च हुई है। बेस वेरिएंट में 8 GB रैम, 256 GB SSD स्टोरेज मिलती है तो वहीं दूसरे अपर वेरिएंट में 8 GB रैम, 512 GB SSD स्टोरेज मिलती है। इसका वजन मात्र 1.23 kg है। 

इस नई MacBook Neo सीरीज में 13 इंच की स्क्रीन पर लिक्विड रेटिना डिस्प्ले मिलेगा। इसमें 500 निट्स की ब्राइटनेस दी गई है। फेसटाइम के लिए ऐप्पल ने इसमें 1080p HD कैमरा लगाया है। बैटरी की बात करें तो इसमें 20 W का USB-C पॉवर एडेप्टर साथ में मिलता है। ऐप्पल के अनुसार फुल चार्ज होने पर MacBook Neo सीरीज से 16 घंटे की वीडियो स्ट्रीमिंग मिलती है। 

Uploaded image

इसके साथ ही MacBook Neo सीरीज में 3.5 एमएम जैक, Wi-Fi 6, Bluetooth 6, Dolby Atmos से लेस डुअल स्पीकर साउन्ड सिस्टम spatial audio के साथ जैसे फीचर्स मिलते हैं। Apple ने MacBook Neo में मैजिक कीबोर्ड का फीचर भी दिया है। अपर वेरिएंट में इस कीबोर्ड में टच आईडी भी मिलती है। इस MacBook Neo सीरीज में ऐप्पल इंटेलिजेंस के भी कई फीचर्स मिलेंगे। कंपनी के अनुसार इसमें AI फीचर्स दूसरी कंपनी के किसी एंट्री लेवल लैपटॉप से भी बेहतर काम करेंगे। 

Advertisement

जो नहीं जानते उन्हें बता दें कि ऐप्पल के लैपटॉप विंडोज की जगह apple macOS पर काम करते हैं।       

Apple MacBook Neo की कीमत और उपलब्धता

Apple MacBook Neo के 256 GB स्टोरेज की कीमत भारत में 69,900 रुपये और 512 GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 79,900 रुपये है। यह दोनों वेरिएंट प्री ऑर्डर के लिए ऐप्पल की भारतीय आधिकारिक साइट पर उपलब्ध हो गए हैं। दोनों मॉडल 11 मार्च से ऐप्पल की भारतीय आधिकारिक साइट के साथ देश के सभी apple stores पर भी उपलब्ध हो जाएंगे। 

Advertisement

इसे भी पढ़ें- Apple MacBook Pro (2026): ऐप्पल ने लॉन्च किए जबरदस्त फीचर्स वाले नए लैपटॉप, कीमत पहुंची 4 लाख के पार  

Published By : Kritarth Sardana

पब्लिश्ड 5 March 2026 at 11:19 IST