अपडेटेड 5 March 2026 at 09:57 IST
Apple MacBook Pro (2026): ऐप्पल ने लॉन्च किए जबरदस्त फीचर्स वाले नए लैपटॉप, कीमत पहुंची 4 लाख के पार
Apple का दावा है कि MacBook Pro (2026) लाइनअप में अब तक का सबसे फास्ट प्रोसेसर है। इसके अलावा इसमें AI फीचर्स की भी भरमार है।
- टेक्नोलॉजी न्यूज
- 3 min read

MacBook Pro (2026) को apple ने भारत में भी लॉन्च कर दिया है। ऐप्पल ने अपने इस फ्लैगशिप लैपटॉप लाइनअप को M5, M5 Pro और M5 Max प्रोसेसर के साथ लॉन्च किया है। कंपनी का दावा है कि इस नई लाइनअप में अब तक का सबसे फास्ट प्रोसेसर है। इसके अलावा इसमें AI फीचर्स की भी भरमार है। ऐप्पल का यह भी दावा है कि नई MacBook Pro (2026) में पिछली पीढ़ी की मैकबुक के मुकाबले 4 गुणा फास्ट एआई परफ़ॉर्मेंस मिलेगी।
MacBook Pro (2026) के फीचर्स
नई MacBook Pro (2026) 14 इंच और 16 इंच की डिस्प्ले स्क्रीन साइज़ में आती है। यह इस बार भी स्पेस ब्लैक और सिल्वर कलर में ही उपलब्ध हुई है। नई सीरीज को M5, M5 Pro और M5 Max प्रोसेसर के साथ लॉन्च किया गया है। कंपनी के अनुसार यह नई सीरीज M1 मॉडल के मुकाबले 8 गुणा तेज है। इस बार इनमें 24 घंटे तक की बैटरी लाइफ़ मिलेगी। मैकबुक प्रो (2026) में लिक्विड रेटिना XDR डिस्प्ले मिलेगा। इनमें HDMI के जरिए 8K रिज़ॉल्यूशन तक का सपोर्ट मिलता है। नई सीरीज में N1 वायरलेस चिप दी गई है जो वाई-फ़ाई 7 और ब्लूटूथ 6 को सपोर्ट करेगी।
M5 Pro और M5 Pro मॉडल अब 1TB की SSD स्टोरेज से शुरू होते हैं, तो वहीं M5 Max वेरिएंट 2 TB की SSD स्टोरेज से शुरू होता है। M5 Pro वेरिएंट 64 GB की रैम से शुरू होता है और M5 Max वेरिएंट में सबसे ज्यादा 128 GB तक की रैम मिलती है। इस बार इनमें 70W से 96W तक की टाइप सी चार्जिंग का सपोर्ट मिलेगा।
कैमरा की बात करें तो इस सीरीज में 12 MP का सेंटर स्टेज कैमरा लगाया गया है। इसके अलावा MacBook Pro (2026) में थंडरबोल्ट 5 पोर्ट, SDXC कार्ड स्लॉट, MagSafe 3, स्टूडियो-क्वालिटी माइक्रोफ़ोन, spatial audio के साथ छह-स्पीकर वाला साउंड सिस्टम जैसे फीचर्स भी मिलते हैं।
Advertisement
MacBook Pro (2026) की कीमत और उपलब्धता
- Macbook Pro (2026) 14-इंच M5 मॉडल की कीमत ₹1,89,900 रुपये से शुरू होती है।
- Macbook Pro (2026) 14-इंच M5 Pro मॉडल की कीमत 2,49,900 रुपये से शुरू होती है।
- Macbook Pro (2026) 16-इंच M5 Pro मॉडल की कीमत 2,99,900 रुपये से शुरू होती है।
- MacBook Pro (2026) 14 इंच M5 Max मॉडल की कीमत 3,99,900 रुपये से शुरू होती है।
- MacBook Pro (2026) 16 इंच M5 Max मॉडल की कीमत 4,29,900 रुपये से शुरू होती है।
नई Macbook Pro (2026) सीरीज भारत में प्री ऑर्डर के लिए उपलब्ध हो गई है। ग्राहक ऐप्पल की भारतीय आधिकारिक साइट पर जाकर इसकी बुकिंग करवा सकते हैं। मैकबुक प्रो की यह नई सीरीज 11 मार्च से ऐप्पल की आधिकारिक साइट के साथ देश के सभी ऐप्पल स्टोर और प्रमुख रिटेल स्टोर पर सेल के लिए उपलब्ध हो जाएगी।
इसे भी पढ़ें- iPad Air: Apple ने 11 और 13 इंच के 2 वेरिएंट में लॉन्च किया नया आईपैड, मिलेगा लिक्विड रेटिना डिस्प्ले
Advertisement
Published By : Kritarth Sardana
पब्लिश्ड 5 March 2026 at 09:57 IST