Apple Event 2026: आज होगा टेक की दुनिया का सबसे बड़ा इवेंट, लॉन्च होगी नई iPhone 18 सीरीज, फोल्डेबल आईफोन भी पेश होकर कर सकता है सरप्राइज़
Apple Event 2026: आज टेक्नोलॉजी की दुनिया का सबसे बड़ा ऐप्पल इवेंट होने जा रहा है। इस इवेंट में नई iPhone 18 सीरीज लॉन्च होगी। इसके साथी ही पहली बार फोल्डेबल आईफोन iPhone Ultra के नाम से लॉन्च हो सकता है।
- टेक्नोलॉजी न्यूज
- 3 min read

Apple Event 2026: आज टेक्नोलॉजी की दुनिया का सबसे बड़ा ऐप्पल इवेंट होने जा रहा है। इस इवेंट में नई iPhone 18 सीरीज लॉन्च होगी। इसके साथी ही पहली बार फोल्डेबल आईफोन iPhone Ultra के नाम से लॉन्च हो सकता है। शायद इसी कारण ऐप्पल अपने इस लॉन्च इवेंट को 'सरप्राइज़ एंड शाइन' इवेंट बता रही है।
कहां होगा लॉन्च इवेंट
ऐप्पल का 'सरप्राइज़ एंड शाइन' इवेंट आज बुधवर 9 सितंबर को अमेरिका के कैलिफ़ोर्निया के क्यूपर्टिनो शहर में स्थित ऐप्पल पार्क के स्टीव जॉब्स थिएटर में होगा। भारतीय समय के अनुसार यह इवेंट रात 10:30 बजे शुरू होगा। ऐप्पल की आधिकारिक भारतीय पर इस इवेंट की लाइव स्ट्रीमिंग होगी।
क्या-क्या लॉन्च होगा
ऐप्पल के सरप्राइज़ एंड शाइन' इवेंट में iPhone 18, iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max तो लॉन्च होंगे ही। लेकिन सबसे ज्यादा ध्यान iPhone Fold पर रहेगा जिसे iPhone Ultra के नाम से लॉन्च किया जा सकता है। इसके साथ ही Apple Watch Series 12 और AirPods 5 को भी लॉन्च किया जा सकता है।
iOS 27 का भी मिलेगा अपडेट
iOS 27 को ऐप्पल पहले लॉन्च कर चुका है लेकिन इस इवेंट में इसकी उपलब्धता की जानकारी मिलेगी।
Advertisement
क्या होंगे फीचर्स
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max में 6.3 इंच और 6.9 इंच का डिस्प्ले मिल सकता है। इस बार Dynamic Island छोटा हो सकता है, जबकि Pro मॉडल में अपग्रेडेड LTPO+ डिस्प्ले मिल सकता है। कैमरे में सबसे बड़ा बदलाव Pro Max में वेरिएबल-अपर्चर वाला मेन कैमरा हो सकता है, जिससे यूज़र्स को लाइट और डेप्थ ऑफ़ फ़ील्ड पर ज़्यादा कंट्रोल मिल सकता है।
iPhone 18 प्रो और वर्जन इस बार रेड कलर में पेश हो सकता है। इसके अलावा ब्लैक और सिल्वर कलर में भी कंपनी इसे पेश कर सकती है। इस बार आईफोन 18 सीरीज में A20 Pro चिपसेट मिल सकती है। इस बार iPhone 18 सीरीज के बेस वेरिएंट में 256 GB स्टोरेज मिल सकती है।
Advertisement
एक रिपोर्ट के अनुसार आईफोन फोल्ड की स्क्रीन पर कोई भी मोड़ का निशान नहीं होगा। इस निशान से यूजर्स हमेशा परेशान रहते हैं लेकिन सैमसंग भी कई फ़ोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने के बाद भी इसका कोई हल नहीं ढूंढ पा रही है। अगर ऐप्पल ने किसी मोड़ के निशान के बिना iPhone Fold लॉन्च कर दिखाया तो ये ऐप्पल की एक बड़ी कामयाबी होगी।
कीमत होगी महंगी
ऐप्पल के पूर्व सीईओ टिम कुक पहले ही नई iPhone 18 सीरीज की कीमतों में बढ़ोतरी के संकेत दे चुके हैं।
नए सीईओ जॉन टर्नस संभालेंगे मंच
पिछले 15 वर्षों से टिम कुक (Tim Cook) ऐप्पल के सीईओ के रूप में मंच संभालते हुए नई आईफोन सीरीज को लॉन्च करते आए हैं। लेकिन इस बार हाल ही में ऐप्पल के नए सीईओ बने जॉन टर्नस (John Ternus) मंच संभालेंगे और नई iPhone 18 सीरीज को दुनिया के सामने लॉन्च करेंगे।