Apple Event 2026: iPhone 18 के लॉन्च से ठीक पहले गिरे iPhone 17 के दाम, खरीदने का है शानदार मौका, जानिए ऑफर

Apple Event 2026: ऐप्पल बुधवार को ऐप्पल इवेंट नई iPhone 18 सीरीज लॉन्च करने वाला है। लेकिन इससे ठीक पहले iPhone 17 की कीमतों में भारी कटौती कर दी गई है।

iphone 17
The iPhone 17 has been launched. | Image: Apple

Apple Event 2026: ऐप्पल बुधवार को ऐप्पल इवेंट नई iPhone 18 सीरीज लॉन्च करने वाला है। लेकिन इससे ठीक पहले iPhone 17 की कीमतों में भारी कटौती कर दी गई है। इससे ग्राहकों के पास अब iPhone 17 को बेहद सस्ती कीमत में खरीदने का शानदार अवसर है। 

iPhone 17 कीमत और ऑफर 

फ्लिपकार्ट पर iPhone 17 के 256 GB वेरिएंट की कीमत 81,900 रुपये और 512 GB वेरिएंट की कीमत 1,02,900 रुपये है। 

लेकिन फ्लिपकार्ट ऐक्सिस या फ्लिपकार्ट एसबीआई बैंक के क्रेडिट कार्ड को इस्तेमाल के जरिए आप इस आईफोन पर 4000 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट पा सकते हैं। इसके साथ ही फ्लिपकार्ट पर 1000 रुपये का कूपन भी उपलब्ध किया जा रहा है। बैंक और इस कूपन के जरिए 256 GB वेरिएंट की कीमत घट कर 76,900 रुपये हो जाएगी। 

इसके अलावा फ्लिपकार्ट पर 46,100 रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर भी मौजूद है। इससे आप iPhone 17 के 256 GB वेरिएंट को सिर्फ 30,800 रुपये में खरीद सकते हैं।

Advertisement

iPhone 17 के फीचर्स 

apple iPhone 17 ब्लैक, व्हाइट, मिस्ट ब्लू, सेज (Sage) और लैवेंडर जैसे रंगों में आता है। आईफोन 17 में 6.3 इंच की स्क्रीन पर सुपर रेटिना XDR OLED डिस्प्ले 120 Hz के ProMotion रिफ्रेश रेट के साथ दिया गया है। 

इस फोन में 3000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस मिलती है। सिरेमिक शील्ड 2 आईफोन को सुरक्षा प्रदान करती है। iPhone 17 में A19 चिप है। यह 256 GB और 512 GB जैसे 2 स्टोरेज वेरिएंट में उपलब्ध रहता है। 

Advertisement

iPhone 17 में डुअल फ्यूजन रियर कैमरा सिस्टम लगाया गया है जिसमें 48 MP का मेन बैक कैमरा और 48 MP का दूसरा अल्ट्रावाइड कैमरा मिलता है। फोन का मेन बैक कैमरा 12 MP के 2X टेलीफोटो कैमरा का भी काम कर सकता है। तो वहीं फोन में 18 MP का फ्रंट कैमरा ‘सेंटर स्टेज’ फीचर के साथ दिया गया है। 

ऐप्पल के अनुसार iPhone 17 की बैटरी से 30 घंटे का वीडियो प्लेबैक मिलेगा। फोन को IP68 की रेटिंग दी गई है जो पानी और धूल मिट्टी से सुरक्षा प्रदान करने का प्रमाण देती है। 

इसे भी पढ़ें- चंद घंटों में लॉन्च होगा फोल्ड होने वाला आईफोन! 3 लाख तक हो सकता है रेट

Published By:
 Kritarth Sardana
पब्लिश्ड