Apple Event 2026: दुनिया भर के टेक लवर्स की नजरें ऐप्पल इवेंट पर अटकी, आज लॉन्च होगा फोल्ड होने वाला आईफोन !, 3 लाख तक हो सकती है कीमत
Apple Event 2026: आज ऐप्पल लवर्स ही नहीं दुनिया भर के टेक लवर्स की भी ऐप्पल इवेंट पर नजर है। इस बार ऐप्पल इवेंट खास इसलिए भी है क्योंकि इस बार ऐप्पल पहली बार फोल्डेबल आईफोन को iPhone Ultra के नाम से लॉन्च कर सकता है।
- टेक्नोलॉजी न्यूज
- 3 min read

Apple Event 2026: आज ऐप्पल लवर्स ही नहीं दुनिया भर के टेक लवर्स की भी ऐप्पल इवेंट पर नजर है। इस बार ऐप्पल इवेंट खास इसलिए भी है क्योंकि इस बार ऐप्पल पहली बार फोल्डेबल आईफोन को iPhone Ultra के नाम से लॉन्च कर सकता है। हालांकि ऐप्पल ने अपने फोल्डेबल आईफोन को लेकर अभी तक कुछ नहीं कहा है। लेकिन कंपनी वर्ष 2026 के ऐप्पल इवेंट को 'सरप्राइज़ एंड शाइन' इवेंट बता रही है। इससे यह साफ है कि ऐप्पल फोल्डेबल आईफोन लॉन्च कर दुनिया को सरप्राइज़ कर सकती है।
कहां होगा लॉन्च इवेंट
ऐप्पल का आज बुधवर 9 सितंबर को अमेरिका के कैलिफ़ोर्निया के क्यूपर्टिनो शहर में स्थित ऐप्पल पार्क के स्टीव जॉब्स थिएटर में होगा। भारतीय समय के अनुसार यह इवेंट रात 10:30 बजे शुरू होगा।
कैसे देखें लाइव
ऐप्पल के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर आप इसकी लाइव स्ट्रीमिंग देख सकते हैं। इवेंट की स्ट्रीमिंग रात 10:30 बजे शुरू होगी।
क्या-क्या लॉन्च होगा
ऐप्पल के सरप्राइज़ एंड शाइन' इवेंट में iPhone 18, iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max तो लॉन्च होंगे ही। लेकिन सबसे ज्यादा ध्यान iPhone Fold पर रहेगा जिसे iPhone Ultra के नाम से लॉन्च किया जा सकता है। इसके साथ ही Apple Watch Series 12 और AirPods 5 को भी लॉन्च किया जा सकता है। इसके अलावा ऐप्पल कुछ और भी गैजेट्स लॉन्च कर सकता है।
Advertisement
iOS 27 का भी मिलेगा अपडेट
iOS 27 को ऐप्पल पहले लॉन्च कर चुका है लेकिन इस इवेंट में इसकी उपलब्धता की जानकारी मिलेगी।
क्या होंगे फीचर्स
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max में 6.3 इंच और 6.9 इंच का डिस्प्ले मिल सकता है। इस बार Dynamic Island छोटा हो सकता है, जबकि Pro मॉडल में अपग्रेडेड LTPO+ डिस्प्ले मिल सकता है। कैमरे में सबसे बड़ा बदलाव Pro Max में वेरिएबल-अपर्चर वाला मेन कैमरा हो सकता है, जिससे यूज़र्स को लाइट और डेप्थ ऑफ़ फ़ील्ड पर ज़्यादा कंट्रोल मिल सकता है।
Advertisement
iPhone 18 प्रो और वर्जन इस बार रेड कलर में पेश हो सकता है। इसके अलावा ब्लैक और सिल्वर कलर में भी कंपनी इसे पेश कर सकती है। इस बार आईफोन 18 सीरीज में A20 Pro चिपसेट मिल सकती है। इस बार iPhone 18 सीरीज के बेस वेरिएंट में 256 GB स्टोरेज मिल सकती है।
एक रिपोर्ट के अनुसार आईफोन फोल्ड की स्क्रीन पर कोई भी मोड़ का निशान नहीं होगा। इस निशान से यूजर्स हमेशा परेशान रहते हैं लेकिन सैमसंग भी कई फ़ोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने के बाद भी इसका कोई हल नहीं ढूंढ पा रही है। अगर ऐप्पल ने किसी मोड़ के निशान के बिना iPhone Fold लॉन्च कर दिखाया तो ये ऐप्पल की एक बड़ी कामयाबी होगी।
3 लाख तक हो सकती है कीमत
ऐप्पल के पूर्व सीईओ टिम कुक पहले ही नई iPhone 18 सीरीज की कीमतों में बढ़ोतरी के संकेत दे चुके हैं। फिर इस बार फोल्डेबल iPhone Ultra लॉन्च हो सकता है जिसकी कीमत 3 लाख रुपये तक भी पहुंच सकती है। तो वहीं बेस वेरिएंट iPhone 18 भी इस बार कीमत में 1 लाख रुपये तक जा सकता है।