OnePlus 15 पर आया सुपर से ऊपर ऑफर, फ्लैगशिप फोन अब मिल रहा बहुत सस्ता, जानिए ऑफर
OnePlus 15 अब एमेजोन पर सुपर से ऊपर ऑफर के साथ आ गया है, जिससे यह फोन अब काफी सस्ती कीमत में मिल रहा है।
- टेक्नोलॉजी न्यूज
- 2 min read

OnePlus 15 कंपनी का लेटेस्ट फ्लैगशिप स्मार्टफोन है। इस फोन को कंपनी ने पिछले वर्ष नवंबर में लॉन्च किया था। लेकिन अब एमेजोन पर यह फोन सुपर से ऊपर ऑफर के साथ आ गया है, जिससे यह फोन अब काफी सस्ती कीमत में मिल रहा है।
OnePlus 15 ऑफर
एमेजोन पर OnePlus 15 के 12 GB रैम + 256 GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 72,999 रुपये है। लेकिन यहां एचडीएफसी बैंक के क्रेडिट कार्ड के जरिए फोन को खरीदने पर 3000 रुपये का बंपर ऑफर चल रहा है। इसके लिए ग्राहकों को ईएमआई के विकल्प पर भी जाना होगा। इसके साथ ही एमेजोन पर 24,950 रुपये का एक्सचेंज ऑफर भी चल रहा है जिससे ग्राहकों को यह शानदार फोन काफी सस्ती कीमत में मिल सकता है।
OnePlus 15 के फीचर्स
डिस्प्ले– OnePlus 15 में 6.78 इंच की स्क्रीन पर Full HD+ डिस्प्ले मिलता है। इस फोन में 1800 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस मिलती है। फोन में 120 hz का रिफ्रेश रेट दिया गया है।
डिजाइन – यह फोन Infinite Black, Ultra Violet और Sand Storm जैसे 3 कलर्स में उपलब्ध है।
Advertisement
रैम और स्टोरेज– इस फोन के 2 वेरिएंट आते हैं जिनमें 12 जीबी रैम, 256 स्टोरेज और 16 जीबी रैम, 512 जीबी स्टोरेज के नाम शामिल हैं।
कैमरा- स्मार्टफोन में ट्रिपल कैमरा सेटअप लगाया गया है जिसमें 50 MP का Sony IMX906 मेन बैक कैमरा, 50 MP का दूसरा टेलीफोटो कैमरा और 50 MP का ही तीसरा अल्ट्रावाइड कैमरा फ़्लैश के साथ लगाया गया है। इसके अलावा फोन में 32 MP वाला Sony IMX709 फ्रंट कैमरा दिया गया है।
Advertisement
बैटरी- वनप्लस के इस फोन में 7300 mAh वाली सिलिकॉन नैनोस्टैक बैटरी लगी है। इस फोन में 120W की सुपर फास्ट चार्जिंग मिलती है।
ओएस- फोन लेटेस्ट Android 16 आधारित Oxygen OS 16 पर काम करता है। कंपनी फोन पर ओएस और सेक्युरिटी अपडेट भी देगी।