6500 mAh बैटरी वाले Oppo K14x 5G पर आया जबरदस्त ऑफर, अब मिल रहा बेहद सस्ता
Oppo K14x 5G को फरवरी में भारत में लॉन्च किया गया था। यह फोन प्रिज़म वायोलेट और आईसी ब्लू जैसे 2 कलर्स के साथ बाज़ार में आता है। लेकिन अब फ्लिपकार्ट पर यह फोन अच्छे ऑफर के साथ उपलब्ध हो गया है जिससे ग्राहक इस फोन को अब सस्ती कीमत में खरीद सकते हैं।
- टेक्नोलॉजी न्यूज
- 2 min read

Oppo K14x 5G को फरवरी में भारत में लॉन्च किया गया था। यह फोन प्रिज़म वायोलेट और आईसी ब्लू जैसे 2 कलर्स के साथ बाज़ार में आता है। इस फोन के 4GB रेम + 64GB स्टोरेज, 4 जीबी रैम, 128 जीबी स्टोरेज और 6 जीबी रैम, 128 जीबी स्टोरेज जैसे 3 वेरिएंट आते हैं। लेकिन अब फ्लिपकार्ट पर यह फोन अच्छे ऑफर के साथ उपलब्ध हो गया है जिससे ग्राहक इस फोन को अब सस्ती कीमत में खरीद सकते हैं।
Oppo K14x 5G की कीमत और ऑफर
इस फोन के 4GB रेम + 64GB स्टोरेज की कीमत 12,999 रुपये है। 4GB रेम + 64GB स्टोरेज की कीमत 14,999 रुपये, 4GB रेम + 128 GB स्टोरेज की कीमत 16,999 रुपये और 6 GB रैम + 128 GB स्टोरेज की कीमत 18,999 रुपये है। लेकिन इस फोन को फ्लिपकार्ट ऐक्सिस और फ्लिपकार्ट एसबीआई के क्रेडिट कार्ड के जरिए खरेदने 750 रुपये का बंपर ऑफर मिलेगा। इसके साथ ही यहां 10,350 रुपये का एक्सचेंज ऑफर भी चल रहा है जिससे ग्राहक फोन को बहुत सस्ती कीमत में खरीद सकते हैं।
Oppo K14x 5G के फीचर्स
1 डिस्प्ले- इस फोन में 6.75 इंच की स्क्रीन पर HD+ डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ मिलता है। धूप में भी चटकदार डिस्प्ले के लिए स्मार्टफोन में 1125 निट्स की पीक ब्राइटनेस दी गई है।
2 प्रोसेसर- Oppo K14x 5G में MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर लगाया गया है।
Advertisement
3 कैमरा- कंपनी ने इस फोन में डुअल कैमरा सेटअप दिया है जिसमें 50 MP का मेन AI बैक कैमरा और 2 MP का दूसरा कैमरा लगाया गया है। फोन में 16 MP का फ्रंट कैमरा मिलता है। स्मार्टफोन के कैमरे में कई एआई फीचर्स भी दिए गए हैं।
4 ओएस - यह फोन एंड्राइड 15 आधारित ColorOS 15 पर काम करता है
Advertisement
5 अन्य फीचर्स- इसे IP64 की रेटिंग भी मिली है, जो फोन को पानी की बूंदें और धूल-मिट्टी से सुरक्षित रखने को प्रमाणित करती है।
6 AI फीचर्स- इस फोन में AI Eraser, AI Reflection Remover, AI Best Shot, AI Unblur जैसे कई एआई फीचर्स भी दिए गए हैं।
7 बैटरी- ओप्पो के इस फोन में 6500 mAh की बैटरी लगाई है। इस फोन के साथ 45W का फास्ट चार्जर भी बॉक्स में मिलेगा। कंपनी के अनुसार इस फोन पर 17.6 घंटे तक ऑनलाइन वीडियो देख सकते हैं। इस फोन में रिवर्स चार्जिंग का फीचर भी उपलब्ध है।