BSNL Freedom Plan: फिर लॉन्च हुआ धुरंधर प्लान, सिर्फ 1 रुपये में मिलेगा हर रोज 2 GB डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग, IPL भी मजे में देखा जा सकेगा
BSNL Freedom Plan फिर से लॉन्च हो गया है। इस प्लान में यूजर्स को पूरे महीने भर फ्री मोबाइल डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग मिलती है।
- टेक्नोलॉजी न्यूज
- 2 min read

BSNL के ऑफर का कोई जवाब है। सरकारी कंपनी ने पिछले वर्ष 1 अगस्त 2025 को अपना एक Freedom Plan लॉन्च किया था। इस प्लान में यूजर्स को पूरे महीने भर फ्री में मोबाइल डेटा और कॉलिंग मिलती थी। इस ऑफर का लाभ ग्राहकों ने बड़े स्तर पर जमकर उठाया था। हालांकि फिलहाल ये प्लान कुछ समय से बंद था। लेकिन अब बीएसएनएल ने इस प्लान को फिर से पेश कर दिया है। इससे जो लोग इस ऑफर का लाभ पहले नहीं उठा सके थे उनके पास फिर एक बार शानदार मौका आ गया है।
अच्छी बात यह भी है कि कंपनी ने इस प्लान को फिर से तब लॉन्च किया है जब देश में IPL चल रहा है। हालांकि प्लान में Jio Hotstar की सब्सक्रिप्शन तो नहीं मिल रही है, लेकिन डेटा इतना सारा मिलेगा कि रोज पूरा मैच मजे में देखा जा सकेगा।
BSNL Freedom Plan क्या है
BSNL अपने फ्रीडम प्लान के तहत यूजर्स को 2GB डेटा प्रति दिन देता है। कंपनी की अभी 4G सेवायें ही मौजूद है इसलिए यूजर्स को 4जी स्पीड पर डेटा मिलेगा। इस प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग की भी सुविधा रहती है। इसके साथ ही 100 एसएमएस प्रति दिन भी मिलते हैं। इस प्लान की वैलिडिटी 30 दिन की होती है। इस प्लान को खरीदने के लिए ग्राहकों को सिर्फ 1 रुपये खर्च करने होंगे।
सिर्फ नए यूजर्स को मिलेगा प्लान
BSNL Freedom Plan सिर्फ नए यूजर्स को मिलेगा। अगर आप बीएसएनएल के पुराने ग्राहक है तो ये ऑफर आपको नहीं मिलेगा। इसी कारण प्लान के साथ यूजर्स को बीएसएनएल का सिम भी फ्री मिलेगा।
Advertisement
कब तक चलेगा ये ऑफर
BSNL ने बताया है कि उसका यह फ्रीडम प्लान 30 अप्रैल तक उपलब्ध रहेगा। इसलिए अगर आपने भी इस धुरंधर प्लान को लेना है तो आप 30 अप्रैल तक इसे खरीद सकते हैं।
कैसे मिलेगा BSNL SIM और Freedom Plan
BSNL सिम और Freedom Plan लेने के लिए आपको अपने नजदीकी BSNL कस्टमर सर्विस सेंटर जाना होगा। अगर आप दिल्ली या मुंबई में रहते हैं तो आप अपने नजदीकी MTNL संचार हाट में भी जा सकते हैं।
Advertisement
नए नंबर के लिए आपको KYC कराना होता है जिसके लिए आधार कार्ड अपना साथ लेकर ही जाएँ।
BSNL Freedom Plan को लेने के लिए आप 1800-180-1503 नंबर पर फोन कर या कंपनी की आधिकारिक साइट पर जाकर भी अधिक जानकारी ले सकते हैं।