BSNL के इस प्लान का नहीं है कोई तोड़, सिर्फ 399 रुपये में हर महीने मिलता है 3300 GB डेटा और फ्री कॉलिंग भी
BSNL Spark प्लान में कम कीमत में बहुत सुविधायें मिलती हैं। हम आपको इस प्लान के बारे में सब कुछ बताने जा रहे हैं।
- टेक्नोलॉजी न्यूज
- 2 min read

BSNL भारत सरकार की कंपनी है जो ग्राहकों को इतने सस्ते प्लान पेश करती है जितने Jio, Airtel और VI जैसी निजी कंपनियां भी नहीं दे पाती। ऐसा ही कंपनी का एक BSNL Spark प्लान आता है जिसकी कीमत 399 रुपये है। इस प्लान में कम कीमत में बहुत सुविधायें मिलती हैं। हम आपको इस प्लान के बारे में सब कुछ बताने जा रहे हैं।
BSNL Spark प्लान
बीएसएनएल स्पार्क एक ब्रॉडबैंड का प्लान है। इस प्लान को कंपनी ने कुछ दिन पहले ही पेश किया था। सरकारी कंपनी के इस प्लान में ग्राहकों को 50 MBPS की स्पीड से डेटा मिलता है। ग्राहकों को महीने में कुल 3300 GB यानि 3 TB डेटा मिलता है। इस प्लान में ग्राहकों को लोकल-एसटीडी अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा भी मिलती है। इसके लिए कंपनी एक लैंडलाइन नंबर भी प्रदान करती है। हालांकि इसके लिए आपको टेलीफोन इंस्ट्रूमेंट अलग से खरीदना पड़ेगा।
WI-Fi की सुविधा मिलेगी
इस प्लान से यूजर्स को घर-दफ्तर में Wi-Fi की सुविधा भी मिलेगी। साथ ही में लैंडलाइन नंबर से कॉलिंग की सुविधा भी उपलब्ध होगी। इससे खराब मोबाइल नेटवर्क आने से भी आपका काम नहीं रुकेगा।
सुरक्षा का भी है इंतजाम
इस प्लान में BSNL Secure Pro की भी सेवा मिलती है जो वेब ब्राउज़िंग के दौरान यूजर्स को स्पैम से सुरक्षा प्रदान करने का काम करती है। इसके
Advertisement
प्लान की कीमत
BSNL Spark Plan की कीमत 399 रुपये प्रति महीना है। ये एक पोस्टपेड प्लान है जिसमें 12 महीने तक आपको 399 रुपये ही प्रति महीने देने होंगे। लेकिन 13वें महीने से प्लान की कीमत बढ़कर 449 रुपये प्रति महीने हो जाएगी।
कैसे मिलेगा ये प्लान
BSNL (Bharat Sanchar Nigam Limited) का यह प्लान देश के कई राज्यों में उपलब्ध हैं। इसको खरीदने के लिए आपको बीएसएनएल की आधिकारिक साइट पर जाना होगा। इसके अलावा आप व्हाट्सऐप पर भी 18004444 नंबर पर मैसेज भेजकर नया कनेक्शन बुक करा सकते हैं।