ChatGPT की एक ही वॉयस सुनकर हो गए हैं बोर, ऐसे बदलें वॉयस, बातचीत में आएगा मजा, जानिए पूरा तरीका
ChatGPT: हम आपको बताने जा रहे हैं कि आप चैटजीपीटी में कैसे आवाज बदल सकते हैं।
- टेक्नोलॉजी न्यूज
- 2 min read

ChatGPT सबसे ज्यादा इस्तेमाल किए जाने वाले AI चैटबॉट में से एक है। इस फीचर से आप टेक्स्ट में लिखने के साथ बातचीत करते हुए भी अपने सभी सवालों के जवाब पा सकते हैं। सामान्य तौर पर चैटजीपीटी में एक ही आवाज डिफ़ॉल्ट रूप से सेट हुई होती है। इस कारण बहुत से लोग दिनभर बात करते हुए एक ही आवाज से बोर भी हो जाते हैं लेकिन वो शायद नहीं जानते कि उनके पास इस ऐप में आवाज बदलने का विकल्प भी मौजूद होता है।
इसलिए हम आपको बताने जा रहे हैं कि आप चैटजीपीटी में कैसे आवाज बदल सकते हैं।
ChatGPT में मिलती
ChatGPT में Maple, Arbor, Juniper, Spruce, Ember, Sol, Breeze, Cove और Vale जैसी अलग-अलग प्रकार की वॉयस मिलती है।
ChatGPT में कैसे बदलें वॉयस
1 सबसे पहले फोन में ChatGPT ऐप खोलकर टॉप पर दिख रही दो लाइन्स पर टैप/क्लिक करें।
Advertisement
2 फिर कॉर्नर पर दिख रहे अपने नाम वाले प्रोफाइल विकल्प पर टैप/क्लिक करें।
3 इसके बाद यहां आपको बहुत सारे विकल्प मिलेंगे। लेकिन आपको स्क्रॉल डाउन करके नीचे जाना है वहां आपको वॉयस (Voice) ऑप्शन मिलेगा।
Advertisement
4 इसके बाद आपको अगले पेज पर Voice ऑप्शन पर टैप/क्लिक करना है।
5 अब आपको विभिन्न ChatGPT Voice के ऑप्शन मिलेंगे।
6. अब अप यहां से Maple, Arbor, Juniper, Spruce, Ember, Sol, Breeze, Cove और Vale जैसी कोई भी वॉयस का चुनाव कर वॉयस को बदल सकते हैं।
यूजर्स को मिलेगा नया अनुभव
इस बदलाव से यूजर्स को नयापन मिलता है। वो अपनी पसंद की वॉयस का चुनाव कर खुद को किसी नई आवाज से बात करने का आनंद ले सकते हैं। हालांकि वॉयस बदलने से आपको AI परिणामों में कोई अंतर नहीं मिलेगा।
इसे भी पढ़ें- आज से सिम कार्ड को लेकर बदला नियम